VIVO IPL 2021 DC vs PBKS Live Score Streaming : धवन के तूफान में उड़ा पंजाब, 6 विकेट से दिल्ली की धमाकेदार जीत
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 DC vs PBKS Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के पहले सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब के विशाल लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने 10 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर 198 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की जीत में धवन की बड़ी भूमिका रही. धवन ने 92 रन बनाये. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
Mumbai: Rishabh Pant of Delhi Capitals plays a shot during Indian Premier League cricket match between Rajasthan Royals and Delhi Capitals at the Wankhede Stadium in Mumbai, Thursday, April 15, 2021. (PTI Photo/Sportzpics) (PTI04_15_2021_000215A)
Live Updates
5:01 AM. 19 Apr 2111:31 PM. 18 Apr
धवन मैन ऑफ दी मैच
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उनकी तूफानी पारी के चलते मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया. उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौके और दो छक्के लगाये.
5:01 AM. 19 Apr 2111:31 PM. 18 Apr
पंजाब को हराकर फिर से दूसरे स्थान पर दिल्ली
पंजाब को हराकर दिल्ली फिर से प्वाइंट टेबल पर नंबर दो पर पहुंच गया. जबकि पंजाब की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गयी. दिल्ली के तीन मैच में 4 अंक हो गये हैं.
5:01 AM. 19 Apr 2111:31 PM. 18 Apr
पंजाब के गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन
पंजाब के गेंदबाजों ने आज अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. मोहम्मद शमी सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाये और कोई भी विकेट नहीं ले पाये. उन्होंने दो नो बॉल भी फेंके. हालांकि रिचर्डसन ने 41 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिये. अर्शदीप और मेरेडिथ ने एक-एक विकेट लिये.
5:01 AM. 19 Apr 2111:31 PM. 18 Apr
दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
आईपीएल 2021 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब के 196 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 10 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर 198 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से धवन ने 92 रन बनाये. पृथ्वी ने 32 रन बनाये. आखिर में स्टोइनिस और ललित यादव ने ताबड़तोड़ रन बनाये और दिल्ली को जीत दिलाया. स्टोइनिस ने 13 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 27 रन बनाये. जबकि ललित ने 6 गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 12 रन बनाये.
5:01 AM. 19 Apr 2111:31 PM. 18 Apr
दिल्ली को चौथा झटका, पंत 15 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा है. कप्तान पंत 15 रन बनाकर रिचर्डसन के शिकार हुए.
5:01 AM. 19 Apr 2111:31 PM. 18 Apr
दिल्ली को तीसरा झटका, धवन नर्वस 90 के शिकार
दिल्ली को 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तीसरा झटका लगा. धवन नर्वस 90 के शिकार हुए और रिजर्डसन की गेंद पर बोल्ड हो गये. धवन ने 49 गेंदों में 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 92 रन बनाये.
मुख्य बातें