DC vs LSG: विशाखापत्तनम में मार्श और पूरन का तूफान, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 का टारगेट

DC vs LSG: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला इस समय दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. मैच विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दिल्ली को जीत के लिए 210 रन बनाने होंगे. लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श और निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेली. मार्श ने 36 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली. जबकि निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली. डेविड मिलर ने भी 27 रनों की छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली. उन्होंने 19 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली.

दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. लेकिन दिल्ली का फैसला लखनऊ के फेवर में गया. लखनऊ ने शानदार शुरुआत की. एडेन मार्कराम और मिशेल मार्श ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. 5 ओवर के अंदर टीम के स्कोर को 46 रन पर पहुंचा दिया. हालांकि 46 के स्कोर पर मार्कराम के रूप में लखनऊ को पहला झटका लगा. उसके बाद मार्श और पूरन के लिए 87 रनों की लंबी साझेदारी बनी. दोनों ने 11.4 ओवर में टीम के स्कोर को 133 तक पहुंचाया. लेकिन मार्श 72 के निजी स्कोर पर मुकेश कुमार के हाथों आउट हो गए. पूरन का विकेट उस समय गिरा, जब टीम का स्कोर 169 रन था.

मिशेल स्टार्क दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. स्टार्क ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए. विप्रज निगम और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >