विश्वकप में 150 रन बनाकर डेविड वाॅर्नर ने बनाया ये रिकाॅर्ड,रोहित शर्मा के इस कारनामे को अपने नाम करने से चूके

डेविड वाॅर्नर ने आज ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत की और धुआंधार 163 रन बनाए. उनके साथी मिशेल मार्श ने 121 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक रन की साझेदारी का जो रिकाॅर्ड है उन पांच रिकाॅर्ड में से चार में डेविड वाॅर्नर शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में कंगारुओं के ओपनर डेविड वाॅर्नर ने आज की अपनी पारी से कई रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज कराये हैं. इन्हीं रिकाॅर्ड में से एक है 150 से अधिक रन बनाने वाली पारी खेलना. डेविड वाॅर्नर ने आज विश्वकप के मुकाबले में 150 से अधिक रन बनाए और यह उनके करियर का विश्वकप में तीसरी बार 150 प्लस स्कोर है. डेविड वाॅर्नर के अलावा विश्वकप में किसी भी खिलाड़ी ने यह रिकाॅर्ड नहीं बनाया है.

डेविड वाॅर्नर ने बनाये ये रिकाॅर्ड

डेविड वाॅर्नर ने आज ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत की और धुआंधार 163 रन बनाए. उनकी पारी में 14 चौके और नौ छक्के शामिल हैं. उनके साथी मिशेल मार्श ने 121 रन की पारी खेली और दोनों ने मिलकर 259 रन बनाए. यहां गौर करने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक रन की साझेदारी का जो रिकाॅर्ड है उन पांच रिकाॅर्ड में से चार रिकाॅर्ड में डेविड वाॅर्नर का नाम शामिल है.

डेविड ने ओडीआई में 7 बार बनाया है 150 रन

डेविड वाॅर्नर ने एकदिवसीय मैचों में सात बार 150 से अधिक रन बनाए हैं. वहीं विश्वकप में उन्होंने यह रिकाॅर्ड तीन बार बनाया है. एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक आठ बार 150 प्लस रन बनाने का रिकाॅर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. दूसरे नंबर पर डेविड वाॅर्नर हैं. तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने पांच बार 150 रन बनाया है. चौथे स्थान पर क्रिस गेल हैं, इन्होंने भी पांच बार 150 रन बनाया है और पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं इन्होंने भी पांच बार 150 रन बनाया है.

पाकिस्तान के खिलाफ पहले रहा है ये आंकड़ा

वहीं बात अगर डेविड वाॅर्नर के पार्टनरशिप रिकाॅर्ड की हो तो उन्होंने चार बार ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हाईएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप की है. वार्नर ने ट्राविस हेड के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में 284 रन बनाए थे. वहीं 2022 में डेविड वाॅर्नर ने ट्राविस हेड के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन बनाए थे. आज के मैच में डेविड वाॅर्नर ने मिशेल मार्श के साथ 259 रन बनाए हैं. 2020 में डेविड वाॅर्नर ने एरोन फिंच के साथ भारत के खिलाफ 258 रन बनाए थे.

Also Read: AUS vs PAK LIVE: जोश इंग्लिस आउट, ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका, AUS 340/5 (45)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >