India Vs England Women’s Highlights: इंग्लैंड को 4 रन से हराकर भारत फाइनल में, एक पदक पक्का
India Vs England Women’s : कॉमनवेल्थ गेम्स के टी20 सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार रन से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना के 32 गेंद पर 61 रन और जेमीमा के 31 गेंद पर 44 रन की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाये. जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत करने का इरादा दिखाया, लेकिन शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं पायी. पूरी टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी और भारत चार रन से यह मुकाबला जीत गया. भारत ने इस खेल में अब एक पदक पक्का कर लिया है. फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है.
India Vs England Women’s Highlights: इंग्लैंड को 4 रन से हराकर भारत फाइनल में, एक पदक पक्का
Live Updates
12:19 AM. 7 Aug 226:49 PM. 6 Aug
भारत ने इंग्लैंड को चार रन से हराया
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को चार रन से हराकर सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया है. भारत इसके साथ ही फाइनल में पहुंच गया है और देश का एक और मेडल पक्का हो गया है. सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना ने शानदार 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने 32 गेंद पर आठ चौके और दो छक्के लगाये. जेमिमा रोड्रिग्स ने 31 गेंद पर 44 रनों की नाबाद पारी से भारत के स्कोर को 164 पर पहुंचाया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 160 रन की बना सकी. गेंदबाजी में भारत के लिए स्नेह राणा ने दो और दीप्ति शर्मा ने एक विकेट चटकाये.
12:19 AM. 7 Aug 226:49 PM. 6 Aug
ऐमी जॉन्स आउट, इंग्लैंड को चौथा झटका
राधा यादव और स्नेह राणा ने ऐमी जॉन्स को रन आउट कर दिया है. इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है. ऐमी ने 24 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 31 रन बनाये. मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है.
12:19 AM. 7 Aug 226:49 PM. 6 Aug
इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, डेनिएल व्याट आउट
डेनिएल व्याट आउट हो गये हैं. स्नेह राणा ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है. डेनिएल 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुई हैं.
12:19 AM. 7 Aug 226:49 PM. 6 Aug
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, नताली साइवर आउट
तानिया भाटिया और स्नेह राणा ने ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका दिया है. एलिस कैप्सी के रूप में टीम का दूसरा विकेट गिरा है. कैप्सी 8 गेंद पर 13 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान नताली साइवर आयी हैं.
12:19 AM. 7 Aug 226:49 PM. 6 Aug
इंग्लैंड को पहला झटका, सोफिया आउट
इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले आउट हो गयी हैं. दीप्ति शर्मा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. सोफिया ने 10 गेंद पर 19 रन बनाये. भारत के लिए यह बड़ी सफलता है.
12:19 AM. 7 Aug 226:49 PM. 6 Aug
भारत ने इंग्लैंड को दिया 165 रन का लक्ष्य
सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया है. स्मृति मंधाना ने 32 गेंद पर 61 रनों की पारी खेली. रोड्रिग्स ने 44 और दीप्ति शर्मा ने 22 रन बनाये.
मुख्य बातें