साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, CSK-RR के दो स्टार्स शामिल, जिम्बाब्वे के खिलाफ इस दिन से खेली जाएगी सीरीज

South Africa Team for Zimbabwe Tour: WTC फाइनल के बाद दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा. इस सीरीज के लिए टीम में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है. इसमें लुआन-द्रे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस टीम के प्रमुख आकर्षण हैं.

South Africa Team for Zimbabwe Tour: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) का फाइनल खेला जाएगा. डब्लूटीसी के 2023-25 के सीजन में प्रोटियाज टीम ने लाजवाब प्रदर्शन किया. उन्होंने बड़ी टीमों-टीमों को शिकस्त देते हुए पहली बार फाइनल में जगह बनाई है. इस प्रतिष्ठित फाइनल के बाद दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे का दौरा करेगा. इस दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए प्रोटियाज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस दौरे पर दो युवा बल्लेबाजी सनसनी लुआन-द्रे प्रीटोरियस (Luan Dre Pretorius) और विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) इस टीम की सबसे बड़ी आकर्षण हैं. इनके अलावा लेसेगो सेनोकवाने, कोडी युसूफ और प्रेनेलन सुब्रायन भी टेस्ट डेब्यू के दावेदार हैं.

दोनों टेस्ट मुकाबले बुलावायो में 28 जून से 10 जुलाई के बीच खेले जाएंगे, लेकिन ये मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि जिम्बाब्वे इस साइकिल का हिस्सा नहीं है. इस सीरीज के जरिए कोच शुकरी कॉनराड को 2025-2027 डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए टीम की बेंच स्ट्रेंथ परखने का मौका मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनमें से 8 खिलाड़ी WTC टीम का भी हिस्सा हैं. वहीं नए खिलाड़ियों के आने के बाद इस सीरीज के लिए कई प्रमुख खिलाड़ी जैसे ऐडन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन और कगिसो रबाडा को आराम दिया गया है.

नए शामिल खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक कैसा रहा है?

युवा खिलाड़ियों की बात करें, तो प्रीटोरियस ने अब तक सिर्फ 6 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, लेकिन इनमें उन्होंने 5 मैचों में 3 शतक जमाए और 65.57 की औसत से रन बनाए. प्रीटोरियस को आईपीएल 2025 में अंत समय में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया था. वहीं ब्रेविस को पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने इस साल CSA 4-डे सीरीज डिवीजन 1 में 12 पारियों में 573 रन बनाकर दूसरा सबसे बड़ा स्कोरर बनकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कुछ मैचों में ही अपनी झलक दिखा दी थी. 

Luan Dre Pretorius and Dewald Brevis.

कई तेज गेंदबाज रहेंगे अनुपस्थित

लेसेगो सेनोकवाने ने इसी टूर्नामेंट में 6 पारियों में 559 रन बनाए और चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. स्पिन ऑलराउंडर प्रेनेलन सुब्रायन ने सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तेज गेंदबाज कोडी युसूफ पांचवें स्थान पर रहे. यह दक्षिण अफ्रीका का 2014 के बाद यह हमारा पहला जिम्बाब्वे दौरा है.  इस सीरीज के लिए कई सीनियर तेज गेंदबाज अनुपलब्ध रहेंगे. गेराल्ड कोएत्ज़ी (ग्रोइन इंजरी), नांड्रे बर्गर (पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर) और लिजाद विलियम्स (घुटने की सर्जरी) इस दौरे में हिस्सा नहीं लेंगे. उनकी जगह युवा गेंदबाज क्वेना माफाका को टीम में शामिल किया गया है, जो पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ 

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम (जिम्बाब्वे दौरा): टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरज़ी, जुबैर हमजा, केशव महाराज, क्वेना माफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-द्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल वेरेयने, कोडी युसूफ.

विराट कोहली अपने टेस्ट संन्यास का फैसला बदल लेंगे, अगर ये हुआ तो; माइकल क्लार्क ने बताई वजह

ICC ने की घोषणा, WTC फाइनल से पहले 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

कौन जीतेगा WTC 2025 फाइनल? डिविलियर्स ने इस टीम को बताया फेवरेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >