लंबे समय तक क्रिकेट के बिना क्रिकेट बोर्ड का गुजारा मुश्किल : रमीज राजा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर रमीज राजा का मानना है कि क्रिकेट बहाल किए बिना किसी क्रिकेट बोर्ड का गुजारा मुश्किल है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर रमीज राजा का मानना है कि क्रिकेट बहाल किए बिना किसी क्रिकेट बोर्ड का गुजारा मुश्किल है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आग्रह किया कि दूसरे संघों से बात करके दर्शकों के बिना खेल शुरू कराने के तरीके तलाशे. कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में खेल बंद है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया को मजबूरन अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को नौकरी से निकालना पड़ा. इस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया जबकि टी20 विश्व कप का होना भी मुश्किल लग रहा है.

रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,‘‘ क्रिकेटप्रेमी तरस रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी से जिंदगी थम गई है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस तरह क्रिकेट बोर्ड ज्यादा समय तक टिक पाएंगे. क्रिकेट कराए बिना वे कब तक खर्च उठाएंगे और वेतन दे पाएंगे. ” उन्होंने कहा,‘‘ मैं पीसीबी से इस पर गौर करने का अनुरोध करूंगा. दूसरे बोर्ड से बात करके कोई उपाय निकाले कि दर्शकों के बिना भी मैच हो सके. ” रमीज ने कहा ,‘‘ अर्थव्यवस्था को पुन: ढर्रे पर लाने के लिए पाकिस्तान उद्योग शुरू करने की कोशिश में है. मेरा मानना है कि क्रिकेट उद्योग भी शुरू होना चाहिए. ”

बता दें इससे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी भारत और पाक के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच कराने की मांग कर चुके हैं, उनका कहना था कि इस मैच के आयोजन से जो भी पैसे आएंगे उसे दोनों देश आपस में बांट लेंगे ताकि कोरोना पीड़ितों को मदद मिल सके. हालांकि उनके इस बयान से भारतीय क्रिकेटर इत्तिफ़ाक नहीं रखते हैं, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने तो कह दिया था कि अभी दिमाग क्रिकेट आयोजन करने का ख्याल भी नहीं है, क्रिकेट मेरे लिए अभी आखिरी चीज है,

जबकि पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने साफ कह दिया था कि पैसे जमा करने के और भी तरीके हैं. गौरतलब है कि रमीज रजा अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, अभी कुछ दिन पहगले उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को संन्यास लेने की सलाह दी थी. आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका दौरा सोमवार को रद्द कर दिया गया. उनके बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >