विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का ‘बॉस', कोच रवि शास्‍त्री का बड़ा बयान

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का ‘बॉस' बताते हुए कहा कि सहयोगी स्टाफ कप्तान का बोझ कम करने के लिये है. शास्त्री ने कहा. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कप्तान ही बॉस है.

नयी दिल्ली : मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का ‘बॉस’ बताते हुए कहा कि सहयोगी स्टाफ कप्तान का बोझ कम करने के लिये है. शास्त्री ने कहा. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कप्तान ही बॉस है.

कोचिंग स्टाफ का काम खिलाड़ियों को सकारात्मक और बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिये तैयार करना है. वह स्काई स्पोटर्स पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन , नासिर हुसैन और रॉब की से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, कप्तान मोर्चे से अगुवाई करता है. हम उसका बोझ कम करते हैं, लेकिन मैदान पर काम उसी का होता है. वही लय बनाता है और बनाये रखने में मदद करता है.

तीन साल पहले भारत के कोच बने शास्त्री ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने का श्रेय कोहली को दिया. उन्होंने कहा, जब आप फिटनेस की बात करते हैं तो नेतृत्व ऊपर से होता है और वहां विराट है. उसका मानना है कि अगर उसे खेलना है तो दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी बनना है और हर हालात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. वह फिटनेस पर काफी मेहनत करता है.

उन्होंने कहा, सिर्फ अभ्यास की ही बात नहीं है बल्कि खानपान को लेकर भी वह काफी बलिदान देता है. एक दिन आकर मुझसे बोला कि अब वह शाकाहारी हो गया है. अब वह इस तरह के मानदंड बनाता है तो दूसरों को प्रेरणा मिलती ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >