चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को लगा झटका, कोच मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया को छोड़ लौटे घर

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी कर रही है. लेकिन भारत के मैचों की शुरुआत से पहले ही उसे झटका लग गया है. बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल टीम इंडिया को दुबई में छोड़कर साउथ अफ्रीका रवाना हो गए हैं. Morne Morkel Returns to South Africa Leaves Indian Camp in Dubai.

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया इस समय दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में जुटी है, लेकिन भारत के मैच से पहले ही एक अहम खबर सामने आई है. भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल दुबई से साउथ अफ्रीका रवाना हो चुके हैं. खबरों के मुताबिक, वह अपने परिवार में आई एक निजी आपात स्थिति के कारण वापस लौटे हैं. मोर्ने मोर्केल 15 फरवरी को भारतीय टीम के साथ दुबई पहुंचे थे. वे वनडे सीरीज के दौरान भारत में ही मौजूद थे और दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने 16 फरवरी को आईसीसी एकेडमी में टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था. हालांकि, सोमवार (17 फरवरी) को हुए अभ्यास सत्र में वह नजर नहीं आए, जबकि बाकी टीम पूरी तरह से मौजूद थी. 

यह स्पष्ट नहीं है कि मोर्केल कब तक टीम से दोबारा जुड़ेंगे और क्या वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे या नहीं. एक राष्ट्रीय अखबार के मुताबिक वे दक्षिण अफ्रीका अपने पिता की मौत के कारण गए हैं. मोर्ने मोर्केल का टीम से अचानक जाना निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर तेज गेंदबाजी यूनिट के लिए. हालांकि, टीम इंडिया के पास अब भी मजबूत खिलाड़ियों की फौज मौजूद है और वे अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. भारतीय टीम के लिए चुनौतियां तो हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पूरा जोर लगाना चाह रही है. Morne Morkel Returns to South Africa

गेंदबाजी इकाई को नुकसान

भारतीय टीम के लिए मोर्केल की अनुपस्थिति एक झटका मानी जा रही है, क्योंकि तेज गेंदबाजी विभाग पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर माना जा रहा है. वहीं, मोहम्मद शमी चोट से वापसी के बाद लय में आने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को वनडे में ज्यादा अनुभव नहीं है. ऐसे में मोर्केल की कोचिंग टीम के लिए काफी अहम थी.

मोर्ने मोर्केल ने सितंबर 2024 में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच का पद संभाला था, जब गौतम गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. उनके साथ सहायक कोच के रूप में अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेटे भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं, जबकि टी. दिलीप फील्डिंग कोच के रूप में कार्यरत हैं. हाल ही में सितांशु कोटक को भी बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में जोड़ा गया था.

इसे भी पढ़ें: खाने के शौकीन विराट, BCCI ने लगाया प्रतिबंध तो ऐसे भिड़ाया जुगाड़, बोलो अब क्या करोगे!

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा बनाम मोहम्मद रिजवान, पिछले पांच सालों में किसकी बल्लेबाजी रही धाकड़, हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऋषभ पंत की चोट पर राहत

इस बीच, टीम के लिए एक सकारात्मक खबर यह रही कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने बाएं घुटने पर किसी प्रकार की पट्टी बांधे बिना अभ्यास सत्र में पहुंचे. रविवार को एक मामूली चोट के कारण वह नेट सेशन के दौरान लंगड़ाते हुए बाहर चले गए थे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई थी. हालांकि, सोमवार को वह टीम बस से आराम से उतरे, प्रशंसकों से बातचीत की और ऑटोग्राफ भी दिए. हालांकि, फील्डिंग अभ्यास के दौरान उन्होंने सतर्कता बरती और ऊंचे कैच लेने से बचते रहे.

भारतीय टीम को 18 फरवरी को आराम दिया गया है, जबकि 19 फरवरी को खिलाड़ी एक बार फिर अभ्यास सत्र में शामिल होंगे. इसके बाद, टीम 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 23 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़े मुकाबले में भिड़ेगी. वहीं, 2 मार्च को भारत अपना आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाती है, तो यह मुकाबला 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: 5 गेंदबाज, जो टूर्नामेंट में तहलका मचाने के लिए हैं तैयार

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे WTC फाइनल के बाद बाहर कर दिया’, अजिंक्य रहाणे ने खुल कर बताई कमजोरी, कैसे हुए टीम से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >