IND vs BAN Live Streaming Details: भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें फ्री में कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs BAN Live Streaming Details: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 20 फरवरी को होना है. भारतीय टीम यह मैच दुबई में खेलेगा. जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच.

IND vs BAN Live Streaming Details: भारत अपनी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में कर रहा है. यह प्रतिष्ठित आईसीसी टूर्नामेंट आठ साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहा है. इसकी पिछली संस्करण 2017 में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान चैंपियन बना था. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 19 फरवरी को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हो गया. पाकिस्तान को इस मैच में 60 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.  

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान पाकिस्तान है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसके बजाय, भारत अपने सभी मुकाबले, सेमीफाइनल और फाइनल (अगर क्वालीफाई करता है) दुबई में खेलेगा. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. भारत इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जबकि बांग्लादेश की हालिया वनडे फॉर्म कमजोर रही है.

बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण

भारतीय टीम इस बार जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान में उतरेगी, ऐसे में मोहम्मद शमी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनके साथ हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह टीम में शामिल हैं. हालांकि, हर्षित राणा के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है, क्योंकि अर्शदीप सिंह को अधिक अनुभवी और बेहतर गेंदबाज माना जा रहा है. अर्शदीप का इकॉनमी रेट 5.17 है, जबकि हर्षित का 6.95 है. साथ ही, अर्शदीप की पावरप्ले में स्विंग कराने की क्षमता उन्हें टीम में जगह दिला सकती है.

शाकिब अल हसन और लिटन दास के बिना बांग्लादेश मैदान पर

वहीं, बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और बल्लेबाज लिटन दास के बिना उतरेगी, जो हालिया फॉर्म में नहीं थे. कप्तान नजमुल हसन शांटो और सौम्य सरकार के अनुभव के साथ मुशफिकुर रहीम भी मौजूद हैं, जो बांग्लादेश की कमान को धार देंगे. 

भारत बनाम बांग्लादेश – वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • कुल मुकाबले: 42
    • भारत जीता: 33
    • बांग्लादेश जीता: 8
    • कोई नतीजा नहीं: 1
  • एशिया में खेले गए मुकाबले: 38
    • भारत जीता: 30
    • बांग्लादेश जीता: 8
  • आईसीसी टूर्नामेंट में मुकाबले: 5
    • भारत जीता: 4
    • बांग्लादेश जीता: 1
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबले: 1
    • भारत जीता: 1
    • बांग्लादेश जीता: 0

भारत बनाम बांग्लादेश मैच डिटेल्स (तारीख, समय और स्थान)

  • मुकाबला: भारत बनाम बांग्लादेश
  • तारीख: 20 फरवरी, 2025
  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
  • टॉस का समय: दोपहर 2:00 बजे (IST)
  • मैच शुरू होने का समय: दोपहर 2:30 बजे (IST)

भारत बनाम बांग्लादेश मैच कहां देखें?

टीवी पर लाइव प्रसारण:
यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. यह 9 भाषाओं में देखा जा सकेगा. 

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग:
यह मैच जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. इसके साथ ही आप इसे आईसीसी के ऑफीशियल वेबसाइट और ऑल इंडिया रेडियो पर सुन सकते हैं. 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की पूरी स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली,  श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश की पूरी स्क्वाड

नजमुल हसन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम, एमडी महमुदुल्लाह, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हसन एमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के अब आए होश ठिकाने, कराची में शान से लहराया तिरंगा

14,578 दिन और 4671 मैचों के बाद हुआ अजूबा, अमेरिका ने क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >