‘भारत को हराओ, आवाम खुश होगी, शाहीन साहब अपने ससुर की तरह…’, बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ, Video

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में गद्दाफी स्टेडियम का उद्घाटन पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने किया. इस मौके पर उन्होंने अपने खिलाड़ियों में काफी जोश भरा और भारत को हराने पर पाकिस्तानी आवाम का दिल जीतने की बात कही.

Champions Trophy: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टूर्नामेंट के लिए रिनोवेट किए गए गद्दाफी स्टेडियम 18 बिलियन पाकिस्तानी रुपये लगाकर आखिरकार पूरा हो गया. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को लाहौर के नवनिर्मित गद्दाफी स्टेडियम का उद्घाटन धूमधाम और उत्सव के बीच किया. पीएम शहबाज ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन किया. इस मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मैच खेला जाएगा, जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. गद्दाफी स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने खिलाड़ियों में काफी जोश भरा और भारत को हराने की मांग कर दी.

चैंपियंस ट्रॉफी पर बोलते हुए पीएम शाहबाज ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट जीतने के लिए पाकिस्तानी टीम पर भरोसा है. उन्होंने कहा, “हम सभी आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब आप भारत को हराएंगे और 24 करोड़ की आवाम (पाकिस्तान की आबादी) के दिल जीतेंगे. बाबर आजम और रिजवान, हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं.”

शाहबाज ने इस मौके पर शाहीन अफरीदी को शाहिद अफरीदी की याद दिलाई. उन्होंने कहा, “आपको अपने ससुर के नक्शेकदम पर चलना चाहिए और विकेटों के अंबार लगा दें.” उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज ने कहा कि यह सभी के लिए खुशी का दिन है कि स्टेडियम का पुनर्निर्माण “इतने शानदार तरीके से” पूरा हुआ.

पीसीबी का मुख्यालय गद्दाफी स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के लिए तैयार है, क्योंकि आईसीसी ने तीनों स्थानों (नेशनल स्टेडियम, कराची, पिंडी स्टेडियम, रावलपिंडी और गद्दाफी स्टेडियम) को मैचों की मेजबानी के लिए मंजूरी दे दी थी. पीसीबी ने तीनों स्टेडियमों के पुनर्निर्माण के लिए 12.80 बिलियन रुपये की बड़ी राशि आवंटित की थी, लेकिन वह बढ़कर 18 अरब रुपये पहुंच गया था.

गद्दाफी स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल सहित पांच मैचों की मेजबानी करेगा. अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहता है तो यहां पांच मैच होंगे. इसके अलावा, शनिवार को त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि उसके बाद 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला जाएगा.

श्रीसंत को जेल की याद दिला रहा केरल क्रिकेट बोर्ड, जानें क्या है मामला जो बात यहां तक पहुंच गई

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी और त्रिकोणीय श्रृंखला न तो पीसीबी के लिए है और न ही सरकार के लिए, बल्कि यह पूरे पाकिस्तान के लिए है. उन्होंने कहा, “हम सभी एक टीम हैं और यह हमारी है.” उन्होंने इस मौके पर मजदूरों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने बेहद कम समय में और विपरीत मौसम के बावजूद काम को पूरा कर दिया. पाकिस्तान के पहले मैच का मेजबानी करने वाले नेशनल स्टेडियम कराची को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 11 फरवरी को फिर से खोलेंगे.

उद्घाटन समारोह में ग्रीन टीम ने जश्न के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किट का अनावरण भी किया. उद्घाटन समारोह के बाद खचाखच भरे गद्दाफी स्टेडियम के सामने आतिशबाजी और संगीत के साथ भव्य जश्न मनाया गया. यह पाकिस्तान में 1996 विश्व कप के बाद पहला आईसीसी आयोजन है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी

विराट का बल्ला खामोश, स्टीव स्मिथ का धमाका, रिकॉर्ड तोड़ शतक से मचाया भूचाल

विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का असर पड़ रहा है? दूसरे वनडे में खेल पाएंगे!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >