Champions Trophy 2025: शेड्यूल का हो गया ऐलान! जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के संभावित कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है. इसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को होगा.

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही रस्साकशी थमने के बाद पाकिस्तान भारत की शर्तों पर राजी हो गया. अब चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा. भारत अपने मैच पाकिस्तान से बाहर न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा जबिक अन्य टीमें पाकिस्तान में खेल सकती हैं. लगभग दो महीने की देरी इस टूर्नामेंट में हो चुकी अब इसके शेड्यूल को लेकर अपडेट आया है. जानकारी के मुताबिक सभी मैच पाकिस्तान के तीनों शहरों में आयोजित किए जाएंगे. लाहौर, इस्लामाबाद और कराची में मैच कराए जा सकते हैं.  

चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से 9 मार्च तक कराए जाने की संभावना है. खेल वेबसाइट रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक पहला मुकाबला 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी, जबकि फाइनल मैच 9 मार्च को होगा. आईसीसी के इस हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. 

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मुकाबले

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम तीन ग्रुप मैच खेलेगी. उसका पहला मुकाबला बांग्लादेश से, दूसरा पाकिस्तान से और तीसरा न्यूजीलैंड से कराया जा सकता है. बांग्लादेश के खिलाफ भारत 20 फरवरी को भिड़ेगा जबकि पाकिस्तान से महामुकाबला 23 फरवरी को होना तय माना जा रहा है. भारत का आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को होगा. भारत के मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराए जा सकते हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाक-न्यूजीलैंड मैच से होगी

भारत के अलावा अन्य टीमों के मुकाबले के लिए वेन्यू को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है. चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 फरवरी से होगी. यह मुकाबला कराची में होने की संभावना है. जबकि पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होना तय हुआ है. भारत ग्रुप ए में है, अगर इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह 4 मार्च को सेमीफाइनल खेल सकता है.

चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड- 19 फरवरी, कराची

भारत बनाम बांग्लादेश- 20 फरवरी, श्रीलंका/दुबई

अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका- 21 फरवरी, कराची

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- 22 फरवरी, लाहौर

भारत बनाम पाकिस्तान- 23 फरवरी, श्रीलंका/दुबई

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड- 24 फरवरी, रावलपिंडी

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका- 25 फरवरी, रावलपिंडी

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड- 26 फरवरी, लाहौर

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- 27 फरवरी, रावलपिंडी

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान- 28 फरवरी, लाहौर

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका- 1 मार्च, कराची

भारत बनाम न्यूजीलैंड- 2 मार्च, श्रीलंका/दुबई

सेमीफाइनल 1- 4 मार्च, अभी तय नहीं

सेमीफाइनल 2- 5 मार्च, अभी तय नहीं

फाइनल- 9 मार्च, अभी तय नहीं

पाकिस्तान या तटस्थ स्थान पर होने वाले सभी मुकाबले दोपहर के बाद 2 बजे से शुरू होंगे. फाइनल मैच 9 मार्च को होगा. फाइनल के लिए 10 मार्च का दिन भी रिजर्व रखा गया है. हालांकि फाइनल मुकाबलों के लिए स्थान का चुनाव अभी तक नहीं किया गया है.  

Lookback 2024: एक दो नहीं कुल 31 क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, 2024 Cricketers Retirement में भारत से शामिल रहे 12 नाम

Lookback 2024: जनवरी में दुखोंं का पहाड़, दिसंबर में खुशियों का अंबार, इस साल डेवोन कॉनवे सहित ये 8 क्रिकेटर्स बने पिता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >