फिट थे जसप्रीत बुमराह, फिर Champions Trophy टीम से क्यों हुए बाहर? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Champions Trophy: भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फाइनल स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. जसप्रीत बुमराह को चोट के कारण टीम में जगह नहीं मिली है, उनकी जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है.

Champions Trophy: भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव देखने के लिए मिला, जब जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया. उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसमें स्पष्ट किया गया कि तेज गेंदबाज ने अपना पुनर्वास पूरा कर लिया है. लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. एनसीए ने अंतिम निर्णय अगरकर पर छोड़ दिया क्योंकि बुमराह का परीक्षण किसी मैच में खेलने के दौरान नहीं किया गया था. 

हालांकि, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम बेंगलुरु में यह सुनिश्चित नहीं कर पाई कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार होंगे या नहीं. इस पर अंतिम फैसला चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को लेना था, जिन्होंने जोखिम न लेने का निर्णय किया, क्योंकि बुमराह ने अब तक पूरी क्षमता से गेंदबाजी शुरू नहीं की थी. इसके अलावा, चयनकर्ताओं ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में चुना.

बुमराह ने 2022 में पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी करवाई थी. उन्हें एक बार फिर सिडनी टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय एक और चोट लग गई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 10 ओवर फेंकने के बाद मैच से नाम वापस ले लिया था. इसके बाद, उन्हें करीब पांच सप्ताह का आराम दिया गया और उनका पुनर्वास एनसीए में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर रजनीकांत और फिजियो तुलसी की निगरानी में हुआ. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ हुई सफेद गेंद की घरेलू श्रृंखला के लिए वे चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

Jasprit bumrah.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य थी, लेकिन चयन समिति उनके फिटनेस स्तर को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी. एनसीए प्रमुख नितिन पटेल की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया कि बुमराह का स्कैन सामान्य था, लेकिन वे टूर्नामेंट की शुरुआत तक मैच फिट हो पाएंगे या नहीं, इस पर निश्चित राय नहीं दी जा सकी. इसलिए, चयन समिति ने जोखिम न लेते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया.

अहमदाबाद में चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच चर्चा हुई, जिसमें यह तय किया गया कि क्या बुमराह को टीम में शामिल करना सुरक्षित होगा या हर्षित राणा को मौका दिया जाए. 2022 में एनसीए प्रमुख नितिन पटेल की देखरेख में बुमराह को जल्दबाजी में टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में खिलाया गया था, लेकिन वहां उनकी चोट फिर से उभर आई, जिसके चलते वे लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे.

क्रिकेट रोमांच चरम पर, आज ‘हग डे’ पर भिड़ेंगी 6 टीमें, जानें भारत में कहां देख पाएंगे सभी मुकाबले

उस समय चेतन शर्मा चयन समिति के प्रमुख थे और इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार अगरकर ने कोई जोखिम न लेने का फैसला किया. चर्चा का मुख्य बिंदु यह था कि बुमराह ने अब तक पूरी तरह गेंदबाजी शुरू नहीं की है और मामले की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार, इतने कम समय में उनका मैच फिट होना काफी चुनौतीपूर्ण है. पिछली गलतियों से सबक लेते हुए, अगरकर ने कोई जोखिम न लेने का निर्णय लिया. इसे ध्यान में रखते हुए, इस बार चयनकर्ताओं ने सतर्क रुख अपनाया और पूरी तरह फिट खिलाड़ी को ही टीम में जगह देने का फैसला किया.

इसके साथ ही भारतीय टीम से यशस्वी जायसवाल को भी टीम से बाहर किया गया है. उनकी जगह टी20 शृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. दुबई की पिच को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल कर भारत ने एक बड़ा दांव चला है. उन्हें शामिल करने के बाद भारतीय टीम में चार-चार स्पिनर्स हो गए हैं. देखें टीम इंडिया का स्क्वॉड-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली (बैट्समैन), श्रेयस अय्यर (बैट्समैन), केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या (तेज गेंदबाज ऑलराउंडर), अक्षर पटेल (स्पिनर ऑलराउंडर), वाशिंगटन सुंदर (स्पिनर ऑलराउंडर), रवींद्र जडेजा (स्पिनर ऑलराउंडर), वरुण चक्रवर्ती (स्पिनर), कुलदीप यादव (स्पिनर), हर्षित राणा (तेज गेंदबाज), मोहम्मद शमी (तेज गेंदबाज), अर्शदीप सिंह (तेज गेंदबाज).

‘हम जीत गए, आप हार गए’, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने स्टेडियम पूरा होने पर किसको मारा तंज

ICC Champions Trophy 2025 All Team Squads: बदलाव का समय समाप्त, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >