ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहली ट्रिपल सेंचुरी और 28 की उम्र में संन्यास, दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Bob Cowper: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज बॉब काउपर का रविवार को 84 वर्ष की उम्र में बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी साझा की.

Bob Cowper: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज बॉब काउपर का रविवार को 84 वर्ष की उम्र में बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. काउपर ने 1964 से 1968 के बीच खेले गए 27 टेस्ट मैचों में 48.16 की औसत से 2061 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल थे. महज 28 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर व्यवसायिक करियर को चुना. उनके परिवार में पत्नी डेल और बेटियाँ ओलिविया और सेरा शेष हैं. 

बॉब काउपर एक बेहद प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जो अपनी स्ट्रोक प्ले, धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते थे. उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेली गई 307 रनों की ऐतिहासिक पारी थी. यह न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट का पहला तिहरा शतक था, बल्कि इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज भी अपने पास बनाए रखे. उनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी साझा की. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने अपने बयान में कहा, “बॉब काउपर के निधन की खबर से हम गहरे दुख में हैं. वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक अत्यंत सम्मानित व्यक्तित्व थे. बॉब एक शानदार बल्लेबाज़ थे, जिन्हें हमेशा MCG पर लगाए गए उनके ऐतिहासिक तिहरे शतक और 1960 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई और विक्टोरियन टीमों पर उनके प्रभाव के लिए याद किया जाएगा.”

विक्टोरिया की ओर से बॉब ने 83 प्रथम श्रेणी मैच खेले और अपनी घरेलू टीम के सुनहरे दौर में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कुल 27 टेस्ट मुकाबलों में शिरकत की, जिसमें उन्होंने 46 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 46.84 की बेहतरीन औसत से 2061 रन बनाए. इस दौरान उनके खाते में पांच शतक और दस अर्धशतक शामिल रहे. केवल 28 साल की उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया. बाद में काउपर ने आईसीसी मैच रेफरी के तौर पर भी सेवाएं दीं और क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक रहे. 2023 में उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान के लिए “मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्मानित किया गया. 

स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक, इस रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा, श्रीलंका के फाइनल में मचाया तहलका

इंग्लैंड में भारी पड़ेगा विराट का फैसला, नवजोत सिद्धू ने बताया- सही सोच से क्या गलत कर रहे कोहली?

इंग्लैंड दौरे से डर रहे विराट कोहली! रिटायरमेंट आशंका पर काउंटी क्रिकेट ने चिढ़ाया, लोगों ने लगाई क्लास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >