Cooch Behar Trophy: अद्भुत! एक पारी में 10 विकेट, गेंद नहीं लट्टू फेंकता है बिहार का लाल, देखें वीडियो

Cooch Behar Trophy: सुमन कुमार (Suman Kumar) ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार के इस लाल ने अपनी स्पिन के जाल में सभी बल्लेबाजों को फंसाया, साथ में एक हैट्रिक भी ली.

कूच बिहार ट्रॉफी में बीते दिन रविवार को कमाल हो गया. राजस्थान और बिहार के एक मुकाबले में बिहार के सुमन कुमार ने एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. बाएं हाथ के स्पिनर सुमन ने अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा बिखेरते हुए 33.5 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट झटके. सुमन ने इस दौरान 20 ओवर मेडन फेंकते हुए एक हैट्रिक भी ली. 

हैट्रिक के साथ 10 विकेट वाले बने पहले गेंदबाज

सुमन ने राजस्थान के खिलाफ 1.57 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. उन्होंने राजस्थान की पारी के 36वें ओवर में मोहित भगनानी, अनस और सचिन शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई. अपनी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर सुमन इस टूर्नामेंट की एक पारी में 10 विकेट के साथ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. सुमन ने एक विकेट लेने के बाद जिस अंदाज में बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता नापने का इशारा किया वह काबिले तारीफ रहा. देखें वीडियो.

फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुआ राजस्थान

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार ने पहली पारी में 467 रन बनाए. बिहार की ओर से दिपेश गुप्ता ने शतकीय पारियां खेलीं. दिपेश ने 381 गेंदों में 28 चौकों की सहायता से 183 रन बनाए तो पृथ्वी ने 128 रन की पारी खेली. सुमन ने अपनी गेंदबाजी का कहर ढाते हुए राजस्थान को 182 रन पर ही ऑलआउट कर दिया. फॉलोऑन खेलने उतरी राजस्थान ने दूसरी पारी में वापसी करते हुए पार्थ यादव के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 410 रन बनाए. यह मुकाबला आखिर में ड्रॉ पर समाप्त हो गया. मुकाबले के बाद बिहार को 3 अंक और राजस्थान को मात्र 1 प्वाइंट मिला.

बिहार के लाल इस साल कर रहे कमाल

बिहार इस साल क्रिकेट में बेशुमार टैलेंट निखार रहा है. पहले ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से बिहार का नाम रोशन किया उसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 13 साल की आयु में आईपीएल नीलामी में अपना जलवा दिखाया और अब सुमन ने अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार रवींद्र जडेजा को अपना आदर्श मानने वाले सुमन उनकी तरह ही ऑलराउंडर बनना चाहते हैं. आपको बता दें कि सुमन ने कूच बिहार के लिए अब तक चार मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 1.91 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट लिए हैं. वह इस घरेलू सत्र में दूसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने 10 विकेट हॉल हासिल किया है. उनसे पहले हरियाणा के अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी के मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >