World Cup 2023 Points Table में बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान और इंग्लैंड की लंबी छलांग, भारत टॉप चार में

मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान ने हाई स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया और वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक और +0.927 नेट रन रेट के आधार पर नंबर दो के पोजीशन पर पहुंच गई है.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) में अबतक 8 मैच पूरे हो चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की 6 विकेट की विस्फोटक जीत और बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की रिकॉर्ड 137 रनों की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है. पाकिस्तान ने जहां लंबी छलांग लगाई है, वहीं भारत को भी बड़ा फायदा हुआ है.

श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान की लंबी छलांग

मंगलवार 10 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान ने हाई स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया और वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक और +0.927 नेट रन रेट के आधार पर नंबर दो के पोजीशन पर पहुंच गई है. पाकिस्तान ने 344 रनों का पीछा करते हुए 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 345 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच में दोनों टीमों को मिलाकर 4 शतक लगे. जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड है.

बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत के बाद इंग्लैंड ने लगाई लंबी छलांग

न्यूजीलैंड के हाथों पहले मैच में करारी हार का सामना करने के बाद इंग्लैंड की टीम अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को रिकॉर्ड 137 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग भी लगा ली है. पहली हार के बाद 10वें स्थान पर पहुंची इंग्लैंड की टीम, पहली जीत के बाद अब 2 अंक और +0.553 नेट रन रेट के आधार पर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड ने मंगलवार के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर बांग्लादेश को 48.2 ओवर में 227 रन पर ढेर कर दिया.

Also Read: World Cup 2023: विश्व कप में जब-जब भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, सेमीफाइनल तक जरूर पहुंची

बांग्लादेश की हार से भारत को प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा

इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी हार के साथ बांग्लादेश की टीम 2 अंक और -0.653 नेट रन रेट के आधार पर प्वाइंट्स टेबल में 6ठे स्थान पर पहुंच गई है, जो पहले चौथे स्थान पर थी. बांग्लादेश की हार से प्वाइंट्स टेबल में भारत को एक स्थान का लाभ हुआ है. भारत दो अंक और +0.883 नेट रन रेट के आधार पर अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 में रुतुराज गायकवाड़ या यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका, गिल के खेलने पर संशय

न्यूजीलैंड का नंबर एक पर कब्जा

वर्ल्ड कप में लगातार दो जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल के नंबर एक स्थान पर कब्जा जमा लिया है. लगातार दो जीत के बाद न्यूजीलैंड के चार अंक और +1.958 नेट रन रेट हैं. जबकि प्वाइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका की टीम दो अंक और +2.040 नेट रन रेट के आधार पर नंबर तीन पर बनी हुई है.

नीदरलैंड सबसे आखिरी स्थान पर

वर्ल्ड कप 23 में लगातार दो हार के बाद नीदरलैंड की टीम -1.800 नेट रन रेट के आधार पर सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. जबकि -1.438 नेट रन रेट के साथ अफगानिस्तान की टीम 9वें नंबर पर, लगातार दो हार के बाद श्रीलंका -1.161 के साथ 8वें स्थान और -0.883 नेट रन रेट के साथ ऑस्ट्रेलिया 7वें नंबर पर पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >