BCCI में बड़े बदलाव की आहट, बुमराह और शमी को भला-चंगा करने वाले ने दिया इस्तीफा, लाइन में और भी…

BCCI: बीसीसीआई में आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ताजा समाचार के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), जिसे पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के नाम से जाना जाता था, उसके खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया है.

BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के नाम से जाना जाता था. उसके स्टाफ में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने पर उनके रिहैब का ध्यान रखती है. हाल ही में जानकारी आई है कि इसी संस्था के खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के प्रमुख नितिन पटेल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पटेल ने लगभग तीन वर्षों तक इस पद पर सफलतापूर्वक काम किया. हालांकि उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि नितिन पटेल ने वास्तव में अपना पद छोड़ दिया है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई से गोपनीयता की शर्त पर कहा, “हां, नितिन ने खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीसीसीआई के साथ शानदार कार्यकाल पूरा किया है. एनसीए में खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम को मजबूत बनाने में नितिन ने अहम भूमिका निभाई.” सूत्र ने आगे बताया कि नितिन के कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ी सफलता यह रही कि जब भी कोई खिलाड़ी चोट के बाद एनसीए में इलाज के लिए आता था, तो उसे पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर लौटने की अनुमति दी जाती थी. नितिन का परिवार विदेश में रहता है और खेल विज्ञान और चिकित्सा प्रभाग की जिम्मेदारी सालभर का काम है, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था.

पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, केएल राहुल और कुलदीप यादव के रिहैबिलिटेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले महीनों में लेवल तीन के कुछ कोच और ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ से जुड़े कुछ विशेषज्ञ भी अपने पद छोड़ सकते हैं.

एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल के अंत तक पूरा हो रहा है. हालांकि, बीसीसीआई उनसे 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध कर सकता है. इससे पहले एनसीए के कोच साईराज बहुतुले ने भी इस्तीफा दे दिया था और वह अब राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं. इसी तरह, सितांशु कोटक को सीनियर पुरुष टीम स्टाफ में स्थायी रूप से शामिल किया गया है.

भारतीय अंडर-19 टीम के कोच हृषिकेश कानिटकर फिलहाल सीओई में बने हुए हैं. हालांकि, अगले साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के बाद उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. इसके अलावा, कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच भी अगले कुछ महीनों में नए अवसरों की तलाश में अपने पद छोड़ सकते हैं.

यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा से ली गई है.

IML 2025 फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए सचिन, कहा- मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे…

बेबसी का आलम! पाकिस्तान की लीग छोड़ IPL खेलने आया खिलाड़ी, जले-भुने पीसीबी ने भेज दिया नोटिस

IPL 2025: शुरुआत से पहले ही KKR को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >