BGT 2024-25: शमी अब भी नहीं जा रहे ऑस्ट्रेलिया, हर्षित और प्रसिद्ध पर्थ टेस्ट खेलने की दौड़ में

BGT 2024-25: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट चटकाया तो उनके ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़ने की खबर आई. लेकिन अब उनके बंगाल की टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की सूचना आ रही है. वहीं पर्थ टेस्ट में हर्षित राणा (Harshit Rana) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasiddh Krishna) को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

BGT 2024-25: रणजी ट्रॉफी के मैच में शमी ने बंगाल की टीम से खेलते हुए धाकड़ प्रदर्शन किया. शमी ने 43.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट निकाले. बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाते हुए शमी ने महत्वपूर्ण 37 रन बनाए.  इस मैच में चोट से उबरने के साल भर बाद वापसी करने वाले शमी को देखने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता अजय रात्रा भी मौजूद थे. शमी की धारदार गेंदबाजी की वजह से बंगाल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 15 साल बाद जीत दर्ज की. उनके इस प्रदर्शन के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की खबर आई. लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रबंधन अभी उनको टीम में शामिल करने के लिए तैयार नहीं है. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे हाफ में ही मिलेगा मौका

बीसीसीआई की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो. बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का चयन कल किया जाएगा. अगर शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं जाते हैं तो मेरा मानना ​​है कि वह बंगाल के लिए उपलब्ध रहेंगे. 

यह माना जा रहा है कि चयन समिति शमी के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा करने के बाद सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद जल्दी से जल्दी टीम में शामिल करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. ऐसी परिस्थिति में मोहम्मद शमी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है लेकिन ऐसा श्रृंखला के दूसरे हाफ में ही हो सकता है.

Prasiddh krishana and harshit rana.

अभ्यास सत्र में राणा और कृष्णा का शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी गेंदबाजी आक्रमण को दुरुस्त रखना चाहती है. इसलिए भारतीय टीम में दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और उनके सीनियर साथी प्रसिद्ध कृष्णा पेस तिकड़ी के रूप में शामिल किए जा सकते हैं. सिर्फ 10 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले हर्षित के बारे में कहा जा रहा है कि वह लगातार 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने बड़े-बड़े दिग्���जों को प्रभावित किया है. पर्थ के वाका मैदान पर भारत के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित ने कई मौकों पर अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशान किया. दूसरी ओर भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा के साथ काफी समय बिताया है. कृष्णा ने हाल ही में मैकाय और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘ए’ सीरीज के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. प्रसिद्ध को दो टेस्ट खेलने का अनुभव है और पर्थ की पिच पर वे अच्छी उछाल हासिल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >