BGT 2024-25: रोहित और विराट जितना हो सके क्रिकेट से दूर रहें, ब्रेट ली ने ऐसा क्यों कहा

BGT 2024-25: पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. भारतीय टीम के दो सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी लय में नहीं हैं. इसको लेकर ब्रेट ली (Brett Lee) ने टिप्पणी की है.

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वे अपनी तकनीक पर काम करने के साथ “रीसेट बटन” दबाएं. ब्रेट ली ने कहा कि वे चैम्पियन खिलाड़ी है क्योंकि वे मूल चीजों को दूसरे से बेहतर तरीके से करते हैं. उन्हें बस फिर से लय हासिल करने की जरूरत है. 

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज अपनाएंगे आक्रामक रवैया

कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले 11 टेस्ट में 29.40 की औसत से 588 रन बनाये हैं, जबकि कोहली ने छह टेस्ट में 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाये हैं. उनके इस प्रदर्शन को लेकर ब्रेट ली ने कहा कि उन्हें अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए, तरोताजा होना चाहिए, जितना हो सके क्रिकेट से दूर रहना चाहिए और फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर पूरा अभ्यास करना चाहिये. मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नई गेंद से रोहित के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपनायेंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को फिर से कड़ा अभ्यास करना होगा.

रोहित को कम आक्रामक होना पड़ेगा

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 22 नवंबर से होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की हालिया टेस्ट सीरीज में लचर प्रदर्शन के बाद इन दोनों बल्लेबाजों के ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों में प्रदर्शन पर नजर रहेगी. ब्रेट ली ने एक ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा कि जब आप एक के बाद एक खराब प्रदर्शन करते हैं, तो दबाव बढ़ जाता है. हालांकि मुझे लगता है रोहित की बल्लेबाजी प्रदर्शन में गिरावट का एक कारण तेजी से रन बनाने की कोशिश करना भी है. मैं उन्हें पिछले एक दशक से देख रहा हूं. मेरा मानना है कि वह मौजूदा समय में सबसे अच्छा पुल शॉट खेलते है, पर शायद वह थोड़ा आक्रामक रूख अपना रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैचों का शेड्यूल:

पहला  टेस्ट-   22- 26  नवंबर  2024    पर्थ                     सुबह 7.50 बजे

दूसरा  टेस्ट-   06- 10  दिसंबर 2024    एडिलेड                सुबह 9.30 बजे

तीसरा टेस्ट-   14- 18  दिसंबर 2024    ब्रिसबेन                सुबह 5.50 बजे 

चौथा   टेस्ट-   26- 30  दिसंबर 2024    मेलबर्न                  सुबह 5.00 बजे

पांचवां टेस्ट-   03- 07  जनवरी 2025    सिडनी                  सुबह 5.00 बजे

ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >