Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान के घर चोरी, ट्वीट करके दिखाई तसवीर

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पाकिस्तान दौरे पर थे और इसी दरम्यान उनके घर में चोरी हो गई. इस घटना पर रोष जताते हुए उन्होंने घटना की जानकारी और अपनी कीमती सामान की फोटोज जारी की हैं.

Ben Stokes Appeal: इंग्लैंड के ऑल राउंडर टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने ट्विटर (X) पर बीती रात भारतीय समयानुसार 10 बजकर 41 मिनट पर अपडेट दिया कि उनके घर में चोरी हो गई. बेन स्टोक्स ने लिखा कि वे पाकिस्तान दौरे पर हैं और कई नकाबपोश लोग मेरे घर पर घुस गए. वे अपने साथ मेरी कई कीमती चीजें उठा कर ले गए है. उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर की रात घटी इस घटना में मेरे कई गहने, कीमती सामान और वैसी चीजें उठाकर ले गए हैं, जिनके साथ मेरा और मेरे परिवार का भावनात्मक लगाव था. वे सारी चीजें बदली नहीं जा सकतीं.

स्टोक्स ने आगे कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब मेरी पत्नी और दोनो बच्चे घर पर ही थे. शुक्र है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ. इस घटना ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया है. मैं कल्पना कर सकता हूं कि वह परिस्थिति कैसी रही होगी. बेन स्टोक्स ने चोरी गए सामानों की फोटोज भी शेयर करते हुए लिखा कि इन्हें शेयर करने का मकसद उन्हें वापस पाना नहीं है, बल्कि दोषियों को पकड़ना आवश्यक है. बेन ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके गहने और कीमती अंगूठियां, गले की चेन के साथ कुछ महंगे बैग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं, वे दोषियों को पकड़ने में मदद करें. 

ये घटना उनके घर नॉर्थ ईस्ट के कैसल ईडन एरिया में हुई. उन्होंने घटना पर पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताया और कहा कि पुलिस ने उनके परिवार की मानसिक परिस्थिति का ध्यान रखते हुए काफी सहायता की. बेन स्टोक्स उस समय पाकिस्तान दौरे पर थे. पाकिस्तान ने इस दौरे पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की है. 33 वर्षीय बेन इंग्लैंड की एकमात्र ओडीआई विश्वकप विजेता टीम के अहम सदस्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >