रोहित और विराट से BCCI ने की है रिक्वेस्ट, संन्यास के बाद इस दिन मैदान पर उतरें दिग्गज

BCCI Request to Virat Kohli and Rohit Sharma after Retirement: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. BCCI ने इंग्लैंड सीरीज के पहले टेस्ट में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने की घोषणा की है. दोनों दिग्गजों को ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए बीसीसीआई ने विशेष आग्रह किया है.

BCCI Request to Virat Kohli and Rohit Sharma after Retirement: भारतीय क्रिकेट के दो महान सितारे, विराट कोहली और रोहित शर्मा, अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में भारतीय टेस्ट टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अब इंग्लैंड दौरे से पहले दोनों ही खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है. रोहित ने 7 मई को संन्यास लिया था, जबकि विराट ने सोमवार 12 मई को इसका ऐलान किया है. दोनों ही भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके सम्मान में एक खास पहल की है.

BCCI ने घोषणा की है कि इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले के दौरान विराट और रोहित को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. बोर्ड ने दोनों दिग्गजों से पहले टेस्ट की ओपनिंग सेरेमनी में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. यह कदम दोनों खिलाड़ियों के अभूतपूर्व योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया गया है.

विराट कोहली ने 12 मई 2025 को इंस्टाग्राम पोस्ट पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन, 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए और भारत को बतौर कप्तान 40 टेस्ट मैच जिताए. वहीं, रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. उन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को विदेशों में कई ऐतिहासिक जीत दिलाई और खुद भी कई यादगार पारियां खेलीं. रोहित ने भारत के लिए 63 टेस्ट मैचो में शिरकत की, जिसकी 116 पारियों में 12 शतक और 18 अर्धशतक के साथ 4301 रन बनाए. 

BCCI के इस फैसले का क्रिकेट जगत में स्वागत किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने दोनों दिग्गजों को उनके करियर के लिए बधाई दी है और इस ट्रिब्यूट को एक “सार्थक सम्मान” बताया है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले ओवल में 20 जून 2025 से खेला जाएगा. अगर इस मौके पर जब दोनों खिलाड़ी भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरेंगे, तो यह पल ना सिर्फ भावुक होगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.

विराट कोहली का संन्यास, ICC, BCCI से लेकर एबी डिविलियर्स और गंभीर तक का रिएक्शन

‘आलोचक’ भी हुए भावुक! विराट कोहली के रिटायरमेंट पर संजय मांजरेकर ने कहा; आधुनिक दुनिया का सबसे…

Virat Kohli का आखिरी टेस्ट शतक, फिर अनुष्का को फ्लाइंग किस, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >