BCCI News: राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए ‘स्पैम ईमेल’ से मिले तेंदुलकर, एमएस धोनी और सहवाग के CV

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर राष्ट्रीय चयन के पांच पदों के लिए आवेदन मंगाये थे. इनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी का भी नाम आया है. इनके सीवी फेक आईडी से भेजे गये हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का आवेदन भी बीसीसीआई को प्राप्त हुआ है.

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारियों ने जब भावी राष्ट्रीय चयन समिति के उम्मीदवारों के ‘बायो डाटा’ चेक करने के लिये ‘मेल बॉक्स’ खोला तो वे सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के नाम के आवेदन देखकर हैरान रह गये. और इतना ही काफी नहीं था कि इस पद के लिये पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने भी अपनी उम्मीदवारी पेश की हुई थी.

फर्जी आईडी से भेजे गये मेल

बस इतना था कि ये सभी ‘बायो डाटा’ कुछ धोखेबाजों ने ‘स्पैम ईमेल आईडी’ से किये थे जिनका इरादा बीसीसीआई से कुछ मजा लेने का था. बीसीसीआई को पांच सदस्यीय चयन पैनल के लिये 600 से ज्यादा ईमेल आवेदन मिले हैं और इसमें से कुछ ‘फर्जी आईडी’ से बने ईमेल से मिले हैं जो सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग और इंजमाम उल हक के नाम की हैं. क्रिकेट सलाहकार समिति इन पदों के लिये 10 नाम की छंटनी करेगी.

करीब 600 आवेदन आये हैं

बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से कहा कि करीबन 600 आवेदन हमें मिल गये हैं और कुछ ‘फर्जी आईडी’ से मिले थे जो धोनी, सहवाग और तेंदुलकर के नाम की थीं. वे ऐसा करके बीसीसीआई का समय बर्बाद कर रहे हैं. सूत्र ने कहा कि सीएसी 10 उम्मीदवारों की छंटनी करेगी और फिर अंतिम पांच का चयन करेगी. प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होगी. बता दें कि चयनसमिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शमा ने भी आवेदन किया है.

Also Read: Indian Cricket Sponsor: बीसीसीआई से करार खत्म करना चाहता है BYJU’s-MPL, जानिए क्या है वजह
टी20 वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई ने चयनसमिति को किया था बर्खास्त

बीसीसीआई ने पिछले महीने टी20 विश्व कप में टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाले चयनसमिति पैनल को बर्खास्त कर दिया था. लेकिन यह भी कहा था कि जब तक उनकी जगह लेने के लिये उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाता है, यह पैनल काम करता रहेगा. उसके बाद बीसीसीआई ने तुरंत चयनसमिति के पांच पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए 500 से अधिक आवेदन आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >