बीसीसीआई की ‘पिच’ पर गंभीर, अगरकर और रोहित, समीक्षा बैठक में हुए ‘टर्निंग’ सवाल

BCCI Review Meeting: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली 0-3 की करारी हार की BCCI ने विस्तृत समीक्षा की है. इस चर्चा के खास बिंदु मुंबई टेस्ट के लिए ‘रैंक टर्नर’ का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम देना और गौतम गंभीर की कोचिंग शैली रहे.

BCCI Review Meeting: भारत और न्यूजीलैंड के बीज समाप्त हुई सीरीज में भारतीय टीम की करारी हार के बाद बीसीसीआई की तिरछी नजर सभी जिम्मेदारों पर पड़ी है. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह की मौजूदगी में चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के साथ हार के कारणों पर चर्चा हुई. गंभीर इस बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए. सीरीज के दौरान टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के बारे में सवाल पूछे गए. गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में भी चर्चा हुई जो उनके पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ से बहुत अलग है और टीम इसे कैसे अपना रही है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने इस मामले पर गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह छह घंटे की मैराथन बैठक थी, जो इस तरह की हार के बाद होनी ही थी. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और बीसीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापस पटरी पर लौट आए. साथ ही वह जानना चाहेगा कि ‘थिंक-टैंक’ (गंभीर-रोहित-अगरकर) इस बारे में क्या सोच रहे हैं. बीसीसीआई के अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि तेज गेंदबाज और टीम के उप-कप्तान बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया. टीम ने पुणे में इसी तरह की पिच पर हारने के बाद भी ‘रैंक टर्नर’ का विकल्प क्यों चुना. 

रैंक टर्नर वैसी पिच होती है, जिसमें गेंद पहले दिन से ही घूमने लगती है. ऐसी पिचों पर मिट्टी बिल्कुल ढीली होती है और गेंद पड़ने पर धूल उड़ती है. गेंद पड़ने के बाद धीमी भी हो सकती है और स्पिनरों के लिए मददगार रहती है.  इन पिचों पर मैच बहुत जल्द समाप्त हो जाते हैं.

अगरकर, गंभीर और रोहित तीनों को सुझाव देने के लिए कहा गया है. उनसे यह भी पूछा गया कि टीम में सुधार लाने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठाए गए या नहीं. लेकिन भारतीय टीम के ‘थिंक टैंक’ में कुछ लोग मुख्य कोच के साथ एकमत नहीं हैं. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नितीश रेड्डी और रणजी ट्रॉफी में केवल 10 मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चयन भी सर्वसम्मति से नहीं किया गया है. ऐसे में हार के साथ-साथ गंभीर के इस दखलअंदाजी पर भी बीसीसीआई की नजर रही. फिलहाल भारतीय टीम 10 और 11 नवंबर को दो टुकड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. ऐसे में सीरीज में जीत ही भारतीय टीम का एकमात्र लक्ष्य होगा. ताकि इन जिम्मेदार ‘थिंक टैंक’ अपने निर्णयों को सही साबित कर सके. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >