चार साल बाद श्रीलंका का दौरा करेगा बांग्लादेश, तीनों फॉर्मेट की होगी सीरीज, कुल इतने मुकाबले में होगी भिड़ंत

BAN vs SL: बांग्लादेश की टीम चार साल बाद जून-जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीनों फॉर्मेट क्रिकेट सीरीज खेली जाएगी. यह दौरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की भी शुरुआत करेगा.

BAN vs SL: बांग्लादेश की टीम जून और जुलाई महीने में चार साल बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीनों फॉर्मेट वाली सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे में दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले शामिल होंगे. यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगी. दोनों टेस्ट मुकाबले जून में गॉल और कोलंबो में खेले जाएंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 2 जुलाई से होगी. इसमें पहला वनडे कोलंबो में खेला जाएगा. दूसरा भी कोलंबो में ही 5 जुलाई को होगा और अंतिम पल्लेकल में खेला जाएगा. टी20 सीरीज की शुरुआत 10 जुलाई से होगी. तीन टी20 मुकाबले क्रमश: पल्लेकल (10 जुलाई), दांबुला (13 जुलाई) और कोलंबो (16 जुलाई) में खेले जाएंगे.

श्रीलंका दौरे से पहले बांग्लादेश को एशिया में टी20 सीरीज खेलनी है. वे पहले यूएई जाएंगे, जहां दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद पाकिस्तान में पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी. वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आखिरी दौरे की बात करें, तो तब उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से गंवाई थी. पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने 209 रन से जीत हासिल की थी. 

हाल ही में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ की, जिसमें मेहदी हसन मिराज ने दो टेस्ट में तीन बार पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, श्रीलंका की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुई थी. उन्होंने दो टेस्ट की सीरीज गंवाई, लेकिन वनडे में वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया.

इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों की ओर से अभी टीमों का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिटन दास को टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है. इससे पहले नजमुल हसन शांटो टीम के कप्तान थे. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका अपने अभियान शुरू करेंगे.  


BAN vs SL: टेस्ट मैच पूरा कार्यक्रम

17-21 जून: पहला टेस्ट- गॉल
25-29 जून: दूसरा टेस्ट- कोलंबो

BAN vs SL: वनडे मैच पूरा कार्यक्रम

2 जुलाई: पहला वनडे- कोलंबो
5 जुलाई: दूसरा वनडे- कोलंबो
8 जुलाई: तीसरा वनडे- पल्लेकेले

BAN vs SL: टी20 मैच पूरा कार्यक्रम

10 जुलाई: पहला टी20- पल्लेकल
13 जुलाई: दूसरा टी20- दांबुला
16 जुलाई: तीसरा टी20- कोलंबो

मोहम्मद सिराज को मिली हीरे की अंगूठी, रोहित शर्मा ने दिया खास तोहफा, Video

IPL 2025 Playoff Scenario: टॉप 7 के बीच प्लेऑफ की जंग, ऐसे हैं सभी के समीकरण

‘मैं टीम इंडिया का अगला सचिन तेंदुलकर बनूंगा’, जब विराट ने टीचर से किया था वादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >