बाबर आजम ने अश्विन को दी बधाई, रिटायरमेंट पर किया स्पेशल पोस्ट

Ravichandran Ashwin Retirement: अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया. जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने अश्विन को बधाई दी. अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने खास पोस्ट किया है.

Ravichandran Ashwin Retirement:  रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अभी दो मैच बाकी हैं और सीरीज के बीच में उनकी इस घोषणा ने विश्व क्रिकेट को काफी चौंका दिया. कल 19 दिसंबर को अश्विन भारत लौट आए. हालांकि दिग्गज स्पिनर के फैसले का सम्मान करते हुए तमाम क्रिकेटर्स और अन्य हस्तियों ने अश्विन के शानदार क्रिकेट कैरियर पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं. अब पाकिस्तान के वर्तमान ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम ने भी पोस्ट किया है. 

बाबर आजम ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की हैं. उन्होंने अश्विन को टैग करते हुए बधाई दी. उन्होंने लिखा कि शानदार कैरियर के लिए बहुत बधाई अश्विन.

Babar azam congrats ashwin on retirement.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस समय द. अफ्रीका के दौरे पर है. इस टूर पर दोनों टीमों के बीच तीन टी20, तीन ओडीआई और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. तीन टी20 मैचों की सीरीज द. अफ्रीका ने 2-0 से जीती. जबकि अब तक संपन्न दो ओडीआई में वापसी करते हुए पाकिस्तान ने जीत दर्ज की. लेकिन बाबर आजम के लिए यह सीरीज काफी निराश करने वाली रही है. उनके पास इस सीरीज में टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था, लेकिन वे दो मुकाबलों में केवल 31 रन बना सके. जबकि दो ओडीआई मैचों में उन्होंने 96 रन बनाए हैं. हालांकि कल गुरुवार को हुए मुकाबले उन्होंने 73 रन बनाकर जरूर लय हासिल करने की कोशिश की है.

भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार 18 दिसंबर को संन्यास ले लिया. टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 500 से ज्यादा विकेट हासिल किए. लेकिन सीरीज के बीच में संन्यास लेना थोड़ा अचरज भरा रहा. उनके संन्यास के बाद उन्होंने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही रिटायर हो रहे हैं, लेकिन क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे. रिटायरमेंट के बाद अश्विन अगले ही दिन भारत लौट आए. हालांकि उनके पिता ने कहा कि अश्विन ने दबाव में संन्यास लिया है. उनका अपमान हुआ है. 

पिता ने खरीदी थी मेलबर्न और सिडनी की फ्लाइट टिकट, संन्यास के बाद करा दिया कैंसल

R Ashwin Retirement: पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा, ‘मेरे बेटे का अपमान हुआ’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >