VIDEO: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान पहुंची बाबर सेना, स्वागत करने नहीं पहुंचे फैन्स

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद जहां पाकिस्तान क्रिकेट में इस्तीफों का दौर जारी है, वहीं बाबर आजम पर भी लगातार कप्तानी छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है. हालांकि खबर है कि वह स्वयं अपना पद नहीं छोड़ेंगे.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम सोमवार को लाहौर पहुंची. लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बाबर के परिजनों ने उनकी अगवानी की. विश्व कप में नाकामी की निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी. बाबर आजम एंड कंपनी जब लाहौर पहुंची, तो एयरपोर्ट पर एक भी फैन्स नजर नहीं आए. हालांकि कुछ लोगों ने इस दौरान बाबर किंग के नारे लगाए.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. 9 मैचों में पाकिस्तान की टीम को केवल चार में ही जीत दर्ज कर पाई, जबकि पांच मैचों में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रहते हुए पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हुआ.

आखिरी मैच भी नहीं जीत पाया पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम का वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था. जिसमें उसे असंभव को संभव करते हुए इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज करना था, जिससे वो सेमीफाइनल में पहुंच सकता था. लेकिन सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों से हरा दिया.

https://twitter.com/SaadIrfan258/status/1723824399692816761

बाबर आजम पर कप्तानी छोड़ने का दबाव

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद जहां पाकिस्तान क्रिकेट में इस्तीफों का दौर जारी है, वहीं बाबर आजम पर भी लगातार कप्तानी छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है. हालांकि खबर है कि वह स्वयं अपना पद नहीं छोड़ेंगे और इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले का इंतजार करेंगे.

Also Read: ICC Ranking: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, बाबर आजम की बादशाहत खत्म, सिराज भी टॉप पर

पीसीबी चीफ से मिलेंगे बाबर आजम

खबर आ रही है कि बाबर आजम इस सप्ताह पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मिलेंगे और बैठक के बाद सभी प्रारूपों की कप्तानी पर फैसला लेंगे. मालूम हो भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद खबर आई थी कि बाबर आजम का जका अशरफ ने फोन उठाना बंद कर दिया था. लगातार चार मैच हारने के बाद बाबर आजम को चेतावनी भी दे दी गई थी कि उनकी कप्तानी पर फैसला वर्ल्ड कप प्रदर्शन के आधार पर लिया जाएगा.

खराब प्रदर्शन के बाद बाबर को कप्तानी से हटाने की मांग

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के बाद बाबर को कप्तानी से हटाने की मांग की जाने लगी है. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने साफ तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है कि अगर टीम को फिर से जीत के लय में लाना है, तो कई बदलाव करने की जरूरत है. हालांकि पीसीबी प्रमुख अशरफ ने कहा था कि कोई फैसला करने से पहले इस मामले में वह पूर्व क्रिकेटरों की राय लेंगे.

Also Read: बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने बोला हमला

2019 में बाबर आजम ने वनडे की कप्तानी संभाली थी

बाबर को पहली बार 2019 में सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाया गया था जबकि 2021 में उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी संभाल ली थी. उन्होंने दो एशिया कप, दो टी20 विश्व कप और मौजूदा वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का नेतृत्व किया, लेकिन इस बीच उनकी टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई.

बाबर के हटने पर ये खिलाड़ी संभाल सकते हैं पाकिस्तान टीम की कमान

पाकिस्तान को दिसंबर जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है. अगर पीसीबी कप्तान को बदलता है तो फिर वह बल्लेबाज शान मसूद, विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >