अक्षर पटेल बने ऋषभ पंत के लिए खतरा? संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है वजह

Sanjay Manjrekar: इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. इसमें अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया. संजय मांजरेकर ने उनके ऑलराउंट परफॉर्मेंस को ऋषभ पंत के लिए खतरा माना है.

Sanjay Manjrekar: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लिश टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में काफी तेज खेल दिखाया, लेकिन हर्षित राणा ने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को घुटने पर ला दिया. इसी दौरान अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में अच्छे हाथ दिखाए. उनके प्रदर्शन को देखते  हुए संजय मांजरेकर काफी खुश नजर आए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे ऋषभ पंत की जगह भी ले सकते हैं. 

नागपुर में पहला मैच समाप्त होने के बाद ईएसपीएन पर बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, “मैच शुरू होने से पहले ही मैंने अपनी प्लेइंग इलेवन चुन ली थी. इस बीच सुझाव था कि शायद ऋषभ पंत को चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए आजमाया जा सकता है, जिससे भारत को टॉप-6 में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज भी मिल जाता. लेकिन अब अक्षर पटेल एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं.” अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी करते हुए अपना तीसरा अर्धशतक लगाया. उन्होंने 47 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल का रहा. अक्षर ने 110.6 की एसआर से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 1 छक्का लगाया.

संजय ने आगे कहा, “उन्होंने (अक्षर पटेल) टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी की है और उनके अंदर एक बल्लेबाज वाला धैर्य भी मौजूद है. मुझे लगता है कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना एक चतुर फैसला था, खासकर जब उन्हें एक विशुद्ध बल्लेबाज की भूमिका में रवींद्र जडेजा से ऊपर भेजा गया. अक्षर स्पिनर्स के खिलाफ सहज नजर आए, और भारत को मध्यक्रम में ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो स्पिन के खिलाफ मजबूती से खेल सके.” अक्षर पटेल ने 2022 के बाद पहला अर्द्धशतक लगाया, साथ ही यह भारत में उनकी पहली फिफ्टी है.  

अक्षर लेफ्ट हैंडर बैट्समैन हैं और स्पिन भी अच्छी खेल रहे हैं

भारत ने अपनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है. इसमें अक्षर के साथ ऋषभ पंत भी शामिल हैं. लेकिन संजय मांजरेकर मानना है कि पटेल पंत से बेहतर विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय परिस्थितियों जैसी पिचों पर खेली जाएगी, ऐसे में अक्षर पटेल टीम में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. उनके प्रदर्शन के चलते ऋषभ पंत की वापसी फिलहाल टल सकती है, क्योंकि अक्षर भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन या बाएं हाथ के स्पिनर्स को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं.” अक्षर पटेल ने अब तक अपने कैरियर में 61 ओडीआई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 665 रन बनाने के साथ 65 विकेट भी लिए हैं. एक ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा के साथ उनकी जुगलबंदी अच्छी बैठ रही है.

विकेट कीपर के रूप में केएल राहुल से खतरा

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक अच्छी शुरुआते के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए थे. वे अपना विकेट जल्दबाजी भरे खेल के कारण ऐसा लग रहा था, जैसे फेंक कर जा रहे हों, इसके लिए उन्हें सुनील गावस्कर से भी डांट पड़ी थी. ऋषभ शॉर्ट पिच गेंद पर भी संघर्ष कर रहे थे. इसके साथ ही भारतीय टीम विकेट कीपिंग के रूप में केएल राहुल की मौजूदगी भी उनके लिए चिंता का सबब बन सकती है. राहुल को पहले मैच में कीपिंग की जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में पंत के लिए बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में समस्या आ सकती है. 

भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के 247 रन के जवाब में 68 गेंद शेष रहते 251 रन बनाकर जीत हासिल की. तीन मैचों की सीरीज में भारत अब 1-0 से आगे है. इस शृंखला का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा. वहीं तीसरा मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाह रहा है, ऐसे में टीम संयोजन को लेकर और प्रयोग की बजाय टीम इंडिया अपने बेंच स्ट्रेंथ को और मजबूत कर रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगी, वहीं भारत अपने अभियान की शुरुआत दुबई में 20 फरवरी को बांग्लादेश से खिलाफ शुरु करेगा. 

18,00,00,00,000 रुपये खर्च, आखिरकार तैयार हुआ गया पाकिस्तान का क्रिकेट स्टेडियम, जानें कब होगा उद्घाटन

‘मुझे नहीं खेलना था, लेकिन आधी रात को फोन बजा और…’ श्रेयस अय्यर कैसे बने प्लेइंग XI का हिस्सा, खुद बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >