आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बताया आईपीएल हो पाएगा या नहीं

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने को बेताब हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग हो सकेगा.

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने को बेताब हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग हो सकेगा. कैरी को कोच पोंटिंग की दिल्ली टीम के लिए इस साल आईपीएल में पदार्पण करना था. उन्होंने कहा कि समय ही बतायेगा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल हो सकेगा या नहीं.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनके हवाले से कहा, ‘‘ इस समय लगता नहीं है कि आईपीएल हो सकेगा. दिल्ली के लिए खेलने का मुझे बेसब्री से इंतजार था. मैं पहली बार आईपीएल खेलने जा रहा था. ” उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद जताई जा रही है कि साल के आखिर में आईपीएल और विश्व कप हो सकेंगे. लेकिन देखते हैं कि क्या होता है. ” कैरी इस समय एडीलेड में अपनी पत्नी और 19 महीने के बच्चे के साथ पृथकवास में हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहा हूं.

क्रिकेट के मैदान पर काफी समय बिताया है लेकिन परिवार के साथ रहकर अच्छा लग रहा है. ”

आपको बता दें कि आईपीएल को फिलहाल कोरोना महामारी के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले 14 अप्रैल तक के लिए आईपीएल कतो स्थगित कर दिया गया था लेकिन हालात के नहीं सुधरने के कारण इसे फिर से स्थगित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >