AUS vs BAN T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, 38 गेंद पर बना डाले 78 रन

AUS vs BAN T20 World Cup LIVE Update: सुपर 12 में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और बांग्लादेश को 73 रन पर रोक दिया. बाद में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर महज 38 गेंद में ही 78 रन बनाकर जीत दर्ज की.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है. 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 38 गेंद पर ही 78 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज आउट हुए.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट

ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लगे हैं. कप्तान एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर आउट हो गये हैं. फिंच ने 40 रन जबकि वॉर्नर ने 18 रन बनाए.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 73 रन पर समेटा 

ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज ढेर हो गये. पूरी टीम 15 ओवर में 73 रन पर सिमट गयी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य मिला है.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

70 रन के अंदर बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज आउट

ऑस्ट्रेलिया के सामने आज बांग्लादेशी बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही. बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. बांग्लादेश का स्कोर 14 ओवर की समाप्ति के बाद महज 70 रन है.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 58 रन

10 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश ने 58 रन बनाए हैं. इस दौरान बांग्लादेश के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाज आउट हो गये हैं. महमूदुल्लाह और शमीम हुसैन क्रीज पर मौजूद हैं.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

मोहम्मद नईम आउट, बांग्लादेश को चौथा झटका

बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. मोहम्मद नईम आउट हो गये हैं. 6 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश ने 33 रन बनाए हैं.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

बांग्लादेश को तीसरा झटका, मुशफिकुर रहीम आउट

मुशफिकुर रहीम के रूप में बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है. 10 रन के स्कोर पर ही बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज आउट हो गये हैं.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

बांग्लादेश को पहला झटका, लिटन दास आउट

पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास आउट हो गये हैं. दास बिना खाता खोले माइकल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गये हैं.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू, नईम और लिटन क्रीज पर

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. लिटन दास और मोहम्मद नईम सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, एरोन फिंच (सी), मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड.

11:26 PM. 4 Nov 21 11:26 PM. 4 Nov

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, लिटन दास (डब्ल्यू), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (सी), अफिफ हुसैन, शमीम हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.

8:59 PM. 4 Nov 21 8:59 PM. 4 Nov

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने किया गेंदबाजी का फैसला

AUS vs BAN T20 World Cup LIVE Update: सुपर 12 में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

मुख्य बातें

AUS vs BAN T20 World Cup LIVE Update: सुपर 12 में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और बांग्लादेश को 73 रन पर रोक दिया. बाद में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर महज 38 गेंद में ही 78 रन बनाकर जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >