भारत से हार ने मेरा कैरियर खत्म कर दिया, संन्यास के बाद बोला ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी

इस साल भारत ने टी20 विश्व कप में सुपर 8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया. फाइनल मुकाबले में भारत ने द. अफ्रीको को हराकर विश्वकप जीता था. हाल ही में अपनी टीम की हार के बाद कंगारू खिलाड़ी ने संन्यास लिया और उसके कारणों के बारे में क्रिकेट.कॉम.एयू से खुलकर बात की है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप में उनकी टीम की भारत से हार के बाद पहली बार उनके मन में संन्यास लेने का विचार आया था. भारत ने सेंट लूसिया में खेले गए सुपर आठ के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंद पर 92 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था. भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा.

हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेड ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, कि भारत से हार के बाद शायद संन्यास का विचार मेरे मन में बैठ गया था. तब मैंने सोचा कि यह मेरे क्रिकेट करियर का अंत है. वह वास्तव में भावनात्मक क्षण था. 2012 में अपने डेब्यू के बाद से वेड ने तीनों फॉर्मेट में 225 मैच खेलते हुए 4682 रन बनाए. वेड ने 36 टेस्ट, 97 ओडीआई और 92 टी20 मैच खेले हैं. कुल 5 शतक लगाने वाले वेड ने ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के संन्यास लेने के बाद टीम में अपना पदार्पण किया. वेड ने आईपीएल में भी हाथ आजमाया था.

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले वेड ने कहा कि विकेटकीपर के रूप में जोश इंगलिस के टीम में आने से वह अपने इस फैसले के प्रति अधिक दृढ़ हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह जोश इंग्लिश के लिए टीम में जगह बनाने का सही मौका था. हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ महीनो में उसने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है. वह निश्चित तौर पर टीम में जगह बनाने के लिए तैयार था. वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है और टीम को उसी की तरह के खिलाड़ी की जरूरत थी.

बहरहाल संन्यास के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वेड को ऑस्ट्रेलियन टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त कर दिया गया है. नए किरदार में वे जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वेड ऑस्ट्रेलिया के घरेलू बिग बैश लीग में खेलते हुए जरूर दिखाई दे सकते हैं.

आने वाले 22 नवंबर से भारत का 5 टेस्ट का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है. भारतीय टीम अपनी घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड से सीरीज में आखिरी मैच 1 नवंबर से खेलेगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगले 6 मैचों में से 4 में जीत की जरूरत है. कप्तान रोहित और कोच गंभीर के लिए ये काफी कठिन चुनौती होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >