AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को मिल गया दूसरा गिलक्रिस्ट, 21 साल बाद विकेटकीपर कैरी ने रचा इतिहास

AUS vs SL: गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी ने शतक ठोक दिया है. उन्होंने अपने कैरियर का दूसरा शतक और एशिया में पहला शतक जड़ा है. Alex Carey Century.

AUS vs SL: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी. हालांकि, शुरुआती झटकों के कारण टीम 91 रन तक तीन विकेट गंवाकर संकट में आ गई.  इस मुश्किल घड़ी में विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी क्रीज पर आए और उन्होंने 111 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया. अपनी इस पारी में कैरी ने 9 चौके और 1 छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका में 21 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर द्वारा शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की. इससे पहले 2004 में एडम गिलक्रिस्ट ने यह कारनामा किया था. Alex Carey Century.

पहली बार नंबर 5 पर बल्लेबाजी की, फिर ठोका शतक

कैरी पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे जब उस्मान ख्वाजा 36 रन बनाकर आउट हो गए. 91 रन तक तीन अहम विकेट गंवाने के बाद कैरी ने स्टीव स्मिथ के साथ 101 रन की साझेदारी की, उस समय स्मिथ ने शतक पूरा किया. अपने टेस्ट करियर में पहली बार 5वें पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ा और अपनी क्षमता साबित कर दी. गिलक्रिस्ट ने विकेटकीपर के तौर एशिया में चार शतक लगाए हैं. जबकि एलेक्स का यह एशिया में पहला शतक है, जबकि उनके कैरियर का दूसरा. कैरी फिलहाल 139 रन बनाकर नॉटआउट हैं, अगर वे 6 रन और बना लेते हैं, तो श्रीलंका में एडम ग्रिलक्रिस्ट के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. उन्होंने 2004 में कैंडी में 144 रन बनाए थे.

बैटिंग पोजीशन बदली, लेकिन अंदाज वही रहा

इससे पहले ट्रेविस हेड इस नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन इस सीरीज में वह ओपनिंग कर रहे हैं। आमतौर पर कैरी को नंबर 6 या 7 पर भेजा जाता था, लेकिन नई पोजीशन पर भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. शुरुआत में पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बटोरते हुए महज 111 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 

गॉल टेस्ट की शुरुआत 6 फरवरी को हुई, जहां श्रीलंका ने पहली पारी में 257 रन बनाए. जवाब में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उसने अपने पहले तीन विकेट जल्दी गंवा दिए. हालांकि स्मिथ और कैरी के शतक की बदौलत कंगारू टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं. इस दौरान एलेक्स कैरी 156 गेंदों पर 139 रन बनाकर और स्टीव स्मिथ 239 गेंदों पर 120 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.  श्रीलंका के खिलाफ उसकी लीड 69 रन की हो चुकी है. पहला टेस्ट जीतकर पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में भी हावी दिख रही है.

‘मुझे नहीं खेलना था, लेकिन आधी रात को फोन बजा और…’ श्रेयस अय्यर कैसे बने प्लेइंग XI का हिस्सा, खुद बताया

शेन वार्न के खिलाफ शतक, विश्वकप में टीम के अहम मैच से पहले इस्तीफा, चैंपियंस ट्रॉफी के इस रेफरी की दिलचस्प कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >