Aus vs Pak: पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया सरेंडर, 22 साल बाद सीरीज जीता पाकिस्तान

Aus vs Pak: पाकिस्तान ने रविवार को पर्थ में तीसरे और निर्णायक ओडीआई मैच में आठ विकेट की जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने 2002 के बाद ऑस्ट्रेलिया पर 50 ओवर की सीरीज में पहली जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया का कमजोर बल्लेबाजी लाइन अप इस मैच में पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे 31.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गया.

Aus vs Pak: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान के फैसले को तेज गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसकी जमीन पर सबसे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. लगातार शॉर्ट पिच गेंद फेंक कर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाया. ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. इस मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने ने 32 रन देकर तीन, नसीम ने 34 रन देकर तीन विकेट विकेट हासिल किये. 

Babar azam and m. Rizwan after winning match against australia. Image credit: pakistan cricket

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉर्ट गेंद के खिलाफ दबाव में दिखे और आल राउंडर कूपर कोनोली सात रन पर ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गये. फ्रेंस मैकगुर्क और शॉर्ट पहले दो मैच में भी फॉर्म हासिल करने में जूझते नजर आये. दोनों ने ताबड़तोड़ शुरूआत की और पहले ओवर में 12 रन जोड़े, लेकिन दोनों 20 रन जोड़ पाये थे कि पहला विकेट गिर गया. कप्तान जोश इंगलिस सात रन बनाकर पवेलियन लौट गये. एक समय पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेटपर 72 रन था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार विकेट खोए. ग्लेन मैक्सवेल भी बिना खाता खोले रऊफ का शिकार हुए. अंतिम में सीन एबोट के 30 रन और स्पेंसर जॉनसन के 12 रनों की बदौलत कंगारू टीम 140 रन ही बना सकी.

पाकिस्तानी ओपनर्स ने रखी जीत की नींव

पाकिस्तान के लिए सईम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 84 रन की शानदार साझेदारी निभाकर मजबूत नींव रखी. पर दोनों ओपनर एक ही ओवर में लांस मौरिस का शिकार हुए. दोनों के आउट होने के बाद बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अविजित रहते हुए पाकिस्तान को जीत दिलाई. बाबर और रिजवान ने 58 रन की नाबाद साझेदारी की. बाबर ने 27वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान को 8 विकेट से जीत दिला दी.

22 साल बाद सीरीज जीता पाकिस्तान

सीरीज में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. मेलबर्न में हुए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने श्रृंखला में दबदबा बनाया. पाकिस्तान ने एडिलेड में दूसरा वनडे नौ विकेट की जीत कर सीरीज बराबर की, इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम हारिस रऊफ की गेंदबाजी के सामने 163 रन पर ही सिमट गई थी. तीसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2002 में कोई सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीती थी और लगभग 22 साल बाद पाकिस्तान ने यह सीरीज जीता है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम एक दशक में घरेलू मैदान पर अपने सबसे कम स्कोर पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलियाई टीम कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन के बिना खेल रही थी. इन सभी को भारत के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले मैच की तैयारियों के लिए आराम दिया गया था.

यह भी पढ़ें: Indian Cricket में पिता पुत्र की जोड़ियां, अंतिम दो फ्यूचर में मचाएंगी धमाल

इसे भी पढ़ें: द्रविड़ के दूसरे बेटे का भी क्रिकेट में आगमन, इस टूर्नामेंट में मिल सकता है मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >