AUS vs PAK: रिजवान का दंभ चकनाचूर, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को फिर हराया

AUS vs PAK: दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 13 रन से हरा दिया. तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली. एकदिवसीय सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने टी20I सीरीज में भी जीत का इरादा जताया था.

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 13 रन से हरा दिया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 147 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 134 रन ही बना सका. एकदिवसीय सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने का इरादा जताया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. तीसरा टी20 मुकाबला सोमवार को होबार्ट में खेला जाएगा.

पाकिस्तानी गेंदबाजों की मेहनत पर फील्डरों ने फेरा पानी 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिश ने दूसरे टी20I मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. ओपनर मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने 20 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलायी. ऑस्ट्रेलिया का यह टी20I में सबसे तेज अर्धशतक है. शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में मैकगुर्क ने लगातार गेंदों में तीन चौके और छक्का जड़ा जबकि मैट शॉर्ट ने नसीम शाह का स्वागत छक्के और चौके से किया. मैट शॉर्ट ने 32 रन बनाए जबकि मैकगुर्क ने 20 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रलिया के तीन विकेट गिरा दिए. राउफ ने अपने पहले ओवर में मैकगुर्क और कप्तान इंग्लिश को चलता किया जबकि अब्बास ने शॉर्ट को पवेलियन की राह दिखाई. 52 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. हालांकि गेंदबाजों की सफलता पर फील्डरों ने पानी फेर दिया. पाकिस्तान ने इस मैच में तीन कैच छोड़े. मार्कस स्टोइनिस को इस मैच में दो जीवनदान मिले. मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल 21 और एरोन हार्डी के 28 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 147 रन तक पहुंची. पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने 4 विकेट लिए जबकि अब्बास अफरीदी ने 3 विकेट लिए.

Australia’s matt short is bowled out by pakistan’s abbas afridi. Pti

ऑस्ट्रेलियाई की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान पस्त

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम मात्र 3 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर सस्ते में आउट हो गये. 17 रन पर ही पाकिस्तान ने अपने दो विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की. 9वें ओवर तक पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए. इस दौरान पाकिस्तान ने चार विकेट भी गंवा दिए. उस्मान और इरफान ने 58 रन की साझेदारी के साथ मैच में पाकिस्तान की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने उस्मान को 16वें ओवर में आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म कर दीं. 

Spencer johnson. Image: screen grab yt/australia cricket.

तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 26 रन पर पांच विकेट चटकाये. जॉनसन ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जिससे जीत के लिए 148 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 134 रन पर आउट हो गयी. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 52 रन और इरफान खान ने नाबाद 37 रन बनाए. टीम का कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावी योगदान नहीं दे सका. कप्तान मोहम्मद रिजवान ही दोहरे आंकड़े को पार करने वाले टीम के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज रहे. एडम जम्पा ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लिये. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिये.

ऑस्टेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में दूसरे टी20I में पाकिस्तान को 13 रन से शिकस्त देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. एकदिवसीय श्रृंखला में 1-2 से हार के बाद टी20I में नये कप्तान जोश इंग्लिश की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की निगाहें सोमवार को होबार्ट में क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >