AUS vs IND: ऑप्टस स्टेडियम पर टीम इंडिया की मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड रहा है बेदाग

AUS vs IND: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर कल सुबह 7.50 पर शुरू हो जाएगा. मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तैयारी में जुटी है. इस मैदान पर हुए अब तक के मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा ही भारी रहा है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल को छोड़कर सभी बड़े सितारे इस मैच में मौजूद रहेंगे, ऐसे में क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स, आइए एक नजर डालते हैं.

AUS vs IND: पर्थ में स्वान नदी बहती है, जिसके एक किनारे पर वाका स्टेडियम है तो दूसरे किनारे पर ऑप्टस स्टेडियम. अब तक के सारे मैच वाका स्टेडियम पर होते रहे हैं, लेकिन उस मैदान पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है तो ऐसी परिस्थिति में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल कर ऑप्टस स्टेडियम में मैच कराए जा रहे हैं.पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर अब तक चार मैच हुए हैं. इस मैदान पर सबसे पहला मैच 2018 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट की सबसे पसंदीदा पारी इसी मैच में आई थी, जब उन्होंने पहली पारी में 123 रन बनाकर टीम इंडिया को पारी की हार से बचाया था. मोहम्मद शमी ने उस मैच में 6 विकेट लिए थे. हालांकि इस सीरीज में शमी उपलब्ध नहीं हैं तो सारा दारोमदार अनुभवी जसप्रीत और सिराज पर रहेगा.  

ऑप्टस में कभी नहीं हारा ऑस्ट्रेलिया

अब तक हुए चारों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत के अलावा 2019 में न्यूजीलैंड को, 2022 में वेस्टइंडीज को और 2023 में पाकिस्तान को हराया है. प्रत्येक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने निर्णायक जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए हैं. लाबुशेन ने 3 मैचों में 103 की औसत से 519 रन बनाए हैं. हालांकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही वनडे मैच  का आयोजन भी किया गया है, जिसमें पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 140 रन पर ही समेट दिया था.

टीम इंडिया की मुश्किल

भारतीय टीम के लिए मुश्किल कप्तान रोहित का न होना और अनुभवी खिलाड़ियों की कमी रहेगी. टीम में बल्लेबाजी करने के लिए विराट और केएल राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं रहा जिसे ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग का अनुभव रहा हो. विराट ने ऑस्ट्रेलिया में 13 मैच खेले हैं, जिनमें 54 की औसत से 1352 रन बनाए हैं. लेकिन केएल राहुल ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं और केवल 187 रन बना सके हैं. इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतर सकते हैं, उनका साथ देने के लिए किसी नए खिलाड़ी का डेब्यू कराया जा सकता है. हालांकि ऋषभ पंत के होने से भारत की बैटिंग लाइन अप में गहराई है, जो मध्यक्रम में मजबूती देती है. लेकिन अनुभव की कमी बुमराह की टेंशन बढ़ाने वाला ही होगा.  

पिच पर रहेगा पेस और बाउंस

इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का कहर रहा है. अब तक हुए चार मैचों में पेस गेंदबाजों ने 102 विकेट निकाले हैं. हालांकि पेस के लिए मुफीद पिच पर सबसे ज्यादा 27 विकेट ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने लिए हैं. भारत के खिलाफ ही लियोन सबसे ज्यादा सफल रहे थे. घास भरी पिच पर तेज गेंदबाजों की गेंद कहर ढाती हुई आती हैं. पिच क्यूरेटर ईसाक मैकडोनाल्ड पहले ही कह चुके हैं कि वे पिच पर 10 मिमी तक घास छोड़ने का मन बना चुके हैं. मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के साथ जोश हेजलवुड की तिकड़ी ने अपनी बाउंस और पेस से इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. वर्तमान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ भी ये तीनों ऑस्ट्रेलियाई टीम में हैं. 

मंगलवार को इस मैदान पर बारिश होने की वजह से पिच क्यूरेटर को तैयारी का मौका नहीं मिल पाया था. लेकिन उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वे पिच पर घास छोड़ने वाले हैं. मैदान पर नमी होने की वजह से पिच में दरार आने की संभावना नहीं है. यदि पिच नहीं सूखती है तो तेज गेंदबाजों को सहायता मिलेगी. जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पिच पर चार मिमी घास थी तब ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी में पाकिस्तान को 89 रन पर ही ऑलआउट कर 360 रनों से मैच जीता था. ऐसे में माना जा रहा है कि 22 नवंबर को होने वाले मैच में रफ्तार और उछाल रहेगी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >