Asia Cup Controversy: हारिस रऊफ दो मैच के लिए सस्पेंड, सूर्यकुमार पर जुर्माना, ICC की बड़ी कार्रवाई

Asia Cup Controversy: यूएई में एशिया कप के दौरान हुए विवाद को लेकर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है. जबकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी जर्माना लगाया गया है.

Asia Cup Controversy: आईसीसी ने भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को यूएई में एशिया कप के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे रऊफ

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग अलग घटनाओं के लिये 30-30 प्रतिशत जुर्माने की अलग-अलग सजा सुनाई गई. जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में दो मैचों के लिये उन्हें बैन कर दिया गया है. रऊफ ने भारत के खिलाफ मैच में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इशारों-इशारों में कमेंट किया था.

सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था.

रऊफ के नाम दो डिमेरिट अंक

14 सितंबर को खेले गए मैच में रऊफ को भी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जिससे उनके नाम दो डिमेरिट अंक भी जुड़ गए. भारत के खिलाफ ही एक अन्य मैच में भी रऊफ को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक लगे.

बुमराह के नाम एक डिमेरिट अंक

जसप्रीत बुमराह के नाम एक डिमेरिट अंक जुड़ गया, जबकि अर्शदीप सिंह और साहिबजादा फरहान को कोई सजा नहीं सुनाई गई. बुमराह ने विकेट लेने के बाद रऊफ को उसी के अंदाज में जवाब दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >