‘आपके लिए ही…’, जडेजा ने चिढ़ाया तो बुमराह ने दिया ऐसा धांसू जवाब, लॉर्ड्स में जस्सी का निराला अंदाज, वीडियो

Ravindra Jadeja teases Jasprit Bumrah, IND vs ENG 3rd Test: जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सफलता दिलाई और अपना नाम ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज कराया. मैदान पर अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्ष को चौंकाने वाले बुमराह, मैदान के बाहर भी बराबर फुर्तीले नजर आए. रवींद्र जडेजा ने जब मज़ाक में बुमराह को चिढ़ाया, तो उन्होंने भी झट से मजेदार जवाब दिया.

Ravindra Jadeja teases Jasprit Bumrah, IND vs ENG 3rd Test: जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज क्यों हैं. उन्होंने लॉर्ड्स में इंग्लैंड की मिडिल और लोअर ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए पांच विकेट झटके. बुमराह के 74 रन देकर 5 विकेट की मदद से भारत ने इंग्लैंड को दूसरे सत्र में 387 रन पर ऑल आउट कर दिया और साथ ही उन्होंने लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करा लिया. जसप्रीत बुमराह से मैदान पर ही नहीं, मैदान के बाहर भी पार पाना आसान नहीं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब रवींद्र जडेजा ने बुमराह को चिढ़ाने की कोशिश की, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया. 

लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट (Lord’s Test) के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त होने के बाद बुमराह अपने 5 विकेट हॉल को सेलीब्रेट करते हुए मैदान से बाहर जा रहे थे. वे दर्शकों की ओर गेंद को लहरा रहे थे, उसी समय किसी बात पर जडेजा ने बुमराह को चिढ़ाया कि भाई हमें भी तो बोल वेल बाउल्ड. यह सुनकर बुमराह पीछे मुड़े, जडेजा को गले लगाया और कहा, “मैं तो आपके लिए ही बोल रहा था.” हालांकि बुमराह अपने पांच विकेट लेने के जश्न को लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिखे. हालांकि उन्हें इंग्लैंड को शुक्रवार को 387 रन पर ऑल आउट करने के बाद टीम को मैदान से बाहर ले जाने का सम्मान दिया गया.

कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड

यह बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में 15वां पांच विकेट हॉल था, जो भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के भारत से बाहर 12 बार के पांच विकेट हॉल के रिकॉर्ड से आगे निकल गया. पिछले दो मैचों में उनका लगातार दूसरा पांच विकेट हॉल रहा. उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भी पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. इसके बाद उन्हें एजबेस्टन टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया था. हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह के नाम रहा  वह खिलाड़ी जिसने एक बार फिर सबसे बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और साथ ही लॉर्ड्स की ऐतिहासिक ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करा लिया.

ऐसा रहा IND vs ENG लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरा दिन

वहीं मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने सुबह का सत्र 251/4 से शुरू किया, उन्हें बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन बुमराह ने मेजबानों की बड़ी पहली पारी की उम्मीदों को चकनाचूर करने में देर नहीं लगाई. रूट ने दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना 37वां टेस्ट शतक और लॉर्ड्स में रिकॉर्ड आठवां पूरा किया. लेकिन इसके बाद बुमराह ने बेन स्टोक्स, जो रूट और क्रिस वोक्स को एक धमाकेदार स्पेल में आउट किया, जिसमें केवल 20 रन के भीतर तीन विकेट गिर गए.

एक समय इंग्लैंड 271/7 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन अंत में उन्होंने कार्स और स्मिथ की साझेदारी की बदौलत 387 रन का स्कोर खड़ा किया. स्मिथ को 5 रन पर केएल राहुल ने स्लिप में छोड़ दिया, जो कि एक दुर्लभ चूक थी और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए तेज़ अर्धशतक जड़ा. इंग्लैंड ने आखिर में अपनी पारी 387 रन पर समाप्त की. 

भारत की पारी में गिरे तीन विकेट

इसके जवाब में भारत ने दिन का अंत 145/3 पर किया, अब भी वह इंग्लैंड से 242 रन पीछे है. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की एक स्विंग होती गेंद पर आउट हुए. हालांकि केएल राहुल और करुण नायर ने इसके बाद भारतीय पारी को संभाला और 61 रन की साझेदारी की. लेकिन 40 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे नायर स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद  शुभमन गिल (16 रन) को क्रिस वोक्स की योजना ने मात दी. गिल के क्रीज से बाहर निकलने की आदत को देखते हुए इंग्लैंड ने विकेटकीपर को आगे किया और यह रणनीति तब काम आई और गिल पीछे हटते हुए गेंद को छू बैठे और विकेट के पीछे कैच दे बैठे.

दूसरे दिन स्टंप्स के समय, केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद थे. पंत 19 रन बनाकर अच्छी लय में दिखे, जबकि उन्हें पहले दिन उंगली में चोट लगी थी. वहीं केएल राहुल 53 रन बनाकर नॉट आउट रहे. अब भारत तीसरे दिन इस मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाना चाहेगा और रन लीड कम करने की कोशिश करेगा.

IND vs ENG: लॉर्ड्स में शुभभन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर वन

Wimbledon 2025 Men’s Final: खिताबी जंग में अल्काराज vs सिनर, सेमीफाइनल में हारे जोकोविक और फ्रिट्ज

Esports World Cup 2025: शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट, इनाम राशि 71.5 मिलियन डॉलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >