विराट कोहली की इस बात से आंद्रे रसेल ने जताई असहमति, कहा- ‘वेस्टइंडीज क्रिकेट ने मुझे बाहर कर दिया’

Andre Russell on Virat Kohli’s Test Cricket Love: आईपीएल 2025 के बाद आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में हिस्सा लिया. इस मैच से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट वाले बयान से असहमित जताई.

Andre Russell on Virat Kohli’s Test Cricket Love: टेस्ट क्रिकेट की अहमियत कितनी ज्यादा है कि दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी उसे अन्य फॉर्मेट से ऊपर रखते हैं. हाल ही में 18 साल में पहली बार आईपीएल 2025 जीतने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को टी20 से पांच दर्जे ऊपर बताया. हालांकि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और टी20 के विशेषज्ञ आंद्रे रसेल ने इससे अलग बात कही है. ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें टेस्ट सेटअप से बाहर कर दिया और केवल एक व्हाइट-बॉल विशेषज्ञ के रूप में देखा. आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले रसेल ने कहा कि उन्होंने हमेशा टेस्ट क्रिकेट में विश्वास किया है और जब तक उनके हाथ में था, उन्होंने कभी इससे मुंह नहीं मोड़ा. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट बड़े देशों के लिए ठीक है, वेस्टइंडीज के लिए नहीं.

रसेल ने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने दो रन बनाए और एक विकेट लिया. इसके बाद उन्होंने कभी रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला और धीरे-धीरे वनडे और टी20 के विशेषज्ञ बन गए और फिर विभिन्न लीगों में खेलने वाले एक फ्रीलांसर खिलाड़ी बन गए. रसेल ने अपने करियर में राष्ट्रीय टीम में केवल 56 वनडे और 83 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं और उन्होंने अब तक केवल एक ही टेस्ट मैच में भाग लिया है. लेकिन वे अब तक 551 टी20 मैच दुनिया भर की अगल-अलग टी20 लीगों में खेल चुके हैं.

पीठ नहीं मोड़ी, लेकिन इंडीज क्रिकेट ने बाहर कर दिया

रसेल ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले द गार्जियन से बात करते हुए कहा, “मैं टेस्ट क्रिकेट में विश्वास रखता हूं, लेकिन आखिर में मैं एक प्रोफेशनल खिलाड़ी हूं. ये मेरे करियर का हिस्सा नहीं रहा. मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है क्योंकि मैंने कभी खुद पीठ नहीं मोड़ी. मुझे टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने मुझे सिर्फ व्हाइट-बॉल खिलाड़ी के रूप में देखा और बात वहीं खत्म हो गई.” 

विराट की इस बात से असहमत हैं आंद्रे रसेल

 जब रसेल से विराट कोहली के उस मशहूर बयान के बारे में पूछा गया जिसमें कोहली ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था कि यह टेस्ट क्रिकेट से ‘पांच स्तर नीचे’ है, तो रसेल ने कहा कि वेस्टइंडीज में ऐसा नहीं है. उनके अनुसार, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट इसलिए खेलना पसंद करते हैं क्योंकि वहां टेस्ट खिलाड़ियों की आर्थिक रूप से देखभाल की जाती है.

बड़े देशों में अच्छा पैसा मिलता है

रसेल ने कहा “मुझे लगता है कि जब आप भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसे देशों से होते हैं, जहां टेस्ट खिलाड़ियों की अच्छी देखभाल होती है, तो स्थिति पूरी तरह अलग होती है. उन देशों के खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आकर्षक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं और वे सबसे बड़े मंचों पर खेलते हैं, जाहिर है कि वे खेलना चाहते हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी? आप 50 या 100 टेस्ट खेल लें और रिटायर होने के बाद भी शायद आपके पास दिखाने को बहुत कुछ न हो. ऐसे में हर कोई अपने परिवार के लिए एक आरामदायक जीवन की संभावना चाहता है.”  हालांकि रसेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह टी20 लीगों में खेलने से मिलने वाले आर्थिक लाभों को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं.

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली की बढ़ी समस्या, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज, 11 लोगों की हुई थी मौत

साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, CSK-RR के दो स्टार्स शामिल, जिम्बाब्वे के खिलाफ इस दिन से खेली जाएगी सीरीज

विराट कोहली अपने टेस्ट संन्यास का फैसला बदल लेंगे, अगर ये हुआ तो; माइकल क्लार्क ने बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >