‘ICC जैसे टेस्ट क्रिकेट चला रही, नुकसान होगा, सचिन हैं गावस्कर-कोहली से बेस्ट, बुमराह पर निर्भर है भारत’

Allan Lamb on Test Cricket, Sachin Tendulkar and Jasprit Bumrah: पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज एलन लैम्ब का मानना है कि भारत टेस्ट जीतने में जसप्रीत बुमराह पर काफी निर्भर है. उन्होंने IPL की भूमिका की सराहना की लेकिन ICC की टेस्ट संचालन नीति पर निराशा जताई. लैम्ब ने सचिन तेंदुलकर को गावस्कर और कोहली से बेहतर बल्लेबाज बताया.

Allan Lamb on Test Cricket, Sachin Tendulkar and Jasprit Bumrah: दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और इंग्लैंड के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज एलन लैम्ब खिलाड़ी का मानना है कि बुमराह की प्रतिभा को देखते हुए वे 50 ओवर के मैचों में किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं. लेकिन लैम्ब का मानना ​​है कि भारत को टेस्ट मैच जीतने के लिए भी अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा. इंग्लैंड की तरफ से 79 टेस्ट मैच के अलावा तीन बार वनडे विश्व कप में खेलने वाले 71 वर्षीय लैम्ब भारतीय क्रिकेट के विकास विशेषकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने जिस तरह से दुनिया भर के खिलाड़ियों का जीवन बदला उससे काफी खुश हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट को संचालित कर रही है उससे वह खुश नहीं दिखे.

लैम्ब ने पीटीआई से बात करते हुए काउंटी क्रिकेट में कपिल देव के साथ खेलने के दिनों के बारे में भी बात की और बताया कि वह सचिन तेंदुलकर को सुनील गावस्कर और विराट कोहली से बेहतर क्यों मानते हैं.

प्रश्न: आपने 1984-85 की श्रृंखला में पहली बार भारत का दौरा किया था और इससे पहले 1982 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. आप भारतीय क्रिकेट के उदय को किस तरह से देखते हैं?

उत्तर: मेरा शुरू से मानना था कि भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ेगा. यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. क्रिकेट भारत का नंबर एक खेल है और वह हमेशा शीर्ष पर रहेगा. आईपीएल ने भारत और दुनिया में क्रिकेट को बदल दिया है. 15 और 16 साल के इन युवाओं (वैभव सूर्यवंशी जैसे) को आगे बढ़ते हुए और अपनी विशिष्ट छाप छोड़ते हुए देखना अविश्वसनीय है. एक दिवसीय क्रिकेट में भारत को हर प्रतियोगिता जीतनी चाहिए. टेस्ट मैचों में आप बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर रहने वाले हैं और आपको विराट कोहली की बहुत कमी खलेगी.

प्रश्न: क्या आप आईपीएल में खेलना पसंद करते और इसने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के जीवन को किस तरह बदल दिया है?

उत्तर: आईपीएल ने वर्तमान समय के सभी क्रिकेटरों की ज़िंदगी बदल दी है. उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत नहीं है. वे दुनिया भर में टी20 लीग के साथ अनुबंध कर सकते हैं और खूब पैसा कमा सकते हैं. मेरा मतलब है, जब हम खेलते थे तो हमें इतना पैसा नहीं मिलता था. लेकिन उनके लिए यह अच्छा है. वे लाखों डॉलर के हकदार हैं. निश्चित तौर पर मैंने भी आईपीएल का आनंद लिया होता. क्योंकि जब मैं खेलता था, तो मैं हमेशा आखिरी 20 ओवरों तक या अगर हम 50 ओवर का मैच खेलते थे तो आखिरी 10 ओवरों तक इंतजार करता था.

प्रश्न: आपने नॉर्थम्पटनशर में कपिल देव के साथ खेला है तथा सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेला है. आपका पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन है?

उत्तर: मुझे कपिल देव का खेलने का तरीका बहुत पसंद था. हम नॉर्थम्पटन में साथ-साथ खेले हैं. मुझे याद है कि वह मेरे पास आए और मैंने कहा, ‘कपी, मैं बहुत खुश हूं कि तुम यहां आए हो. हमें अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने की जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैं अपनी गेंदबाजी को नहीं अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने आया हूं. मैं यहां एक बल्लेबाज के तौर पर आया हूं, जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है.’

प्रश्न: गावस्कर, सचिन या कोहली?

उत्तर: इसका जवाब मेरे लिए आसान है सचिन तेंदुलकर. मैं उनके खिलाफ तब खेला था जब वह 18 साल के थे. मैंने स्लिप में उनका कैच टपका दिया था और उन्होंने इसका फायदा उठाकर शतक ठोक दिया था. इसलिए मैं उनसे हमेशा कहता रहता हूं कि मैंने उनकी मदद की. कोहली शानदार खिलाड़ी हैं. उनके पास सभी तरह के शॉट हैं, वे तेज़ी से रन बना सकते हैं. लेकिन अगर आप उन खिलाड़ियों की बात करें जिनके खिलाफ मैं खेला हूं तो मैं सचिन तेंदुलकर का नाम लूंगा. मैं उन्हें सुनील गावस्कर से भी आगे रखूंगा.

प्रश्न: आप विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान प्रारूप के प्रशंसक नहीं हैं. ऐसा क्यों?

उत्तर: आईसीसी को इस बारे में कुछ करना होगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों के लिए जो प्रारूप है, लोग निश्चित नहीं हैं कि इसमें क्या हो रहा है, क्योंकि यह दो वर्षों से चल रहा है. कुछ टीमें ऐसी हैं, जैसा कि सभी ने कहा, कि दक्षिण अफ्रीका ने इसलिए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया क्योंकि उसने कमजोर टीमों का सामना किया था. लेकिन यह दक्षिण अफ्रीका की समस्या नहीं थी. यह आईसीसी की समस्या थी. उन्होंने इसे उजागर किया. आईसीसी को इस पर काम करना होगा नहीं तो खेल को नुकसान होगा.

गिलक्रिस्ट और युवराज की झलक! 5 साल के बच्चे के शॉट्स देखकर बड़े-बड़े हुए हैरान, Video

छक्का मारने के बाद बैट्समैन को आया हार्ट अटैक, मैदान पर ही हुई मौत, Video

चाहे जो हो कुछ मत करो… गिल की कप्तानी की डेडलाइन तय, रवि शास्त्री ने BCCI से मांगे इतने दिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >