55 चौके, 8 छक्के और 306 रन… बिहार की बेटी ने महिला क्रिकेट में मचाया तहलका

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में 15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 126 गेंदों में नाबाद 306 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 55 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. अक्षरा की इस रिकॉर्डतोड़ पारी ने उन्हें महिला घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियों की सूची में शामिल कर दिया.

Akshara Gupta: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान पर खेले गए मुकाबले में अक्षरा ने नाबाद 306 रन की शानदार पारी खेलकर महिला घरेलू क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

अक्षरा ने अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान महज 126 गेंदों का सामना करते हुए 55 चौके और 8 छक्के लगाए. उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 242.86 रहा. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया.

39 गेंदों में जड़ा शतक

सबसे खास बात यह रही कि अक्षरा ने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि 39 गेंदों में शतक जड़कर अपनी असाधारण बल्लेबाजी क्षमता का प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने रनों की रफ्तार बनाए रखी और आखिर तक नाबाद रहते हुए तिहरे शतक का आंकड़ा छू लिया.

अक्षरा की यह पारी बीसीए महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई है. उनकी इस उपलब्धि ने बिहार महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है और राज्य की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

इरा गुप्ता के रिकॉर्ड के बाद अक्षरा की ऐतिहासिक पारी

महिला घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी मुंबई की इरा गुप्ता के नाम दर्ज है, जिन्होंने एक राज्य स्तरीय मुकाबले में नाबाद 346 रन बनाए थे. इरा ने अपनी उस पारी में 42 चौके और 16 छक्के लगाए थे. हालांकि, अब अक्षरा गुप्ता की 306 रन की नाबाद पारी महिला घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियों में में शामिल हो गई है. बिहार की इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि राज्य में महिला क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: हवा में लगाई छलांग…कूदकर लपका कैच, आलोचकों के मुंह पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तमाचा; देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >