आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी मौजूदा बेस्ट वनडे 11 की टीम, विकेट कीपर और कप्तान का नाम है चौंकाने वाला

आकाश चोपड़ा ने अपनी बेस्ट मौजूदा वनडे 11 का चयन किया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली को कप्तान न बनाकर इंग्लैंड के वनडे टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन को कप्तान बनाया है.

मशहूर कमेंटेटर और पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपनी बेस्ट मौजूदा वनडे 11 का चयन किया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली को कप्तान न बनाकर इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन को कप्तान बनाया है. जबकि विकेट कीपर के रूप में उन्होंने किसी भारतीय को न चुन कर वेस्टइंडीज के विकेट कीपर बल्लेबाज शाई हॉप को चुना है.

इस टीम में भारत के 4 खिलाड़ी हैं जबकि इंग्लैंड से उन्होंने 2 और न्यूजीलैंड से 2 खिलाड़ी को चुना है. बांग्लादेश, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज से एक एक खिलाड़ी को चुना है. सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने भारत के ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को चुना है, जबकि उनके जोड़ीदार के रूप में उन्होंने शाई हॉप को टीम में जगह दी है.

Also Read: गांगुली को बचपन में क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल से था प्यार, फिर ऐसे बने क्रिकेटर

नंबर 3 पर भारतीय कप्तान विराट कोहली जबकि नंबर 4 पर उन्होंने न्यूजीलैंड के रॉस टेलर को जगह दी है. नंबर 5 और मध्यक्रम संभालने की जिम्मेदारी उन्होंने इयोन मॉर्गन को दी है. नंबर 6 के बल्लेबाज के रूप में उन्होंने बांग्लादेश के ऑल राउंडर शकिब अल हसन को चुना है, जबकि फिनिशर और 7 की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी बेन स्टॉक्स के कंधों पर है.

तेज गेंदबाजी की कमान ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के कंधों पर है तो उनका साथ देंगे भारत के मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन. स्पिन डिपार्टमेंट का दारोमदार कुलदीप यादव पर है, हालांकि शकिब अल हसन भी इस काम में उनका साथ देंगे.

12 वें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को चुना है. साथ ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज के लिए शाई हॉप को चुनने पर सफाई देते हुए कहा कि वो एरॉन फिंच को इस टीम में जगह देने की सोच रहे थे लेकिन मुझे एक विकेट कीपर की भी जरूरत थी इसलिए मैंने शाई हॉप को चुना. क्योंकि वो विकेट कीपिंग के साथ साथ सलामी बल्लेबाज की भी भूमिका निभा सकते हैं. ये है उनके द्वारा चुनी गयी टीम

रोहित शर्मा, शाई होप (विकेटकीपर), विराट कोहली, रॉस टेलर, इयोन मोर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, बाबर आजम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >