‘उसको टीम में किसी तरह लाओ’, आकाश चोपड़ा ने इस गेंदबाज को शामिल करने के लिए गौतम गंभीर से की अपील

Champions Trophy: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी, लेकिन उसके गेंदबाजी आक्रमण में वह धार नहीं नजर आ रही है. इसी सिलसिले में आकाश चोपड़ा ने हर्षित राणा को टीम में शामिल करने की वकालत की है.

Champions Trophy: जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तेज गेंदबाजी आक्रमण के मामले में संकट का सामना कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ दो ओडीआई के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है, इसके साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उनके भविष्य पर संदेह है. इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई मैचों के लिए हर्षित राणा को टीम में बैकअप के लिए रखा गया है. वहीं लंबे समय बाद मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई हैं. हालांकि आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को वनडे डेब्यू देने का आग्रह किया है.

पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में राणा को डेब्यू करने का मौका मिला. दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर आए. उन्होंने टी20आई डेब्यू में 3 विकेट लेकर गेंद से प्रभावित किया. अब चोपड़ा का मानना ​​है कि मोहम्मद सिराज के टीम में होने के कारण भारत को राणा को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए, यह ध्यान में रखते हुए कि अर्शदीप ने सिर्फ कुछ वनडे मैच खेले हैं.

बीसीसीआई टी20 सीरीज के बाद वरुण चक्रवर्ती को अचानक से टीम में शामिल कर लिया, जबकि तीसरे वनडे से बुमराह का नाम चुपचाप हटा दिया गया है. ऐसी स्थिति में भारत के पास हर्षित राणा का उपयोग करने का बैकअप विकल्प है. आकाश चोपड़ा ने गंभीर से 3 मैचों की वनडे सीरीज में हर्षित राणा का उपयोग करने की वकालत की है.

इस पर चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, “बुमराह का नाम अपडेट की गई टीम में नहीं है. अंतिम वनडे के लिए भी नहीं. सिराज पहले से ही टीम में नहीं है. राणा को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कराने का कोई तरीका ढूंढ़ो. हालांकि मुझे नहीं पता कि कैसे…अर्शदीप ने कुछ ही वनडे खेले हैं और शमी वापसी की राह पर हैं. तीन तेज गेंदबाज खिलाओ?” आईसीसी के नियमों के अनुसार टीम अपने खेमे में 12 फरवरी तक बदलाव कर सकते हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत के पास केवल 3 वरिष्ठ तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं. उनमें से दो गेंदबाज चोटिल हैं, क्योंकि भारत ने शमी को टी20 सीरीज में शामिल तो किया लेकिन सभी मैच नहीं खिलाए. वहीं जसप्रीत एनसीए में बंगलुरु के चक्कर लगा रहे हैं. तीसरे गेंदबाज अर्शदीप सिंह होंगे, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा अनुभव नहीं हैं. इन तीन विशेषज्ञ गेंदबाजों के अलावा भारत के पास हार्दिक पांड्या के रूप में एक और तेज गेंदबाज है. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात का इशारा किया था कि मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. क्योंकि बुमराह की चोट पर अब तक कोई सकारात्मक अपडेट नहीं आया है और भारत अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए सारा भार केवल एक गेंदबाज के ऊपर नहीं डालना चाहता.

Video: बाज की नजर और चीते की छलांग! 40 साल के फाफ डुप्लेसी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, देखें वीडियो

रोहित शर्मा के बाद भारत का टेस्ट कप्तान कौन? इनमें से किसी एक खिलाड़ी पर लग सकती है मुहर, देखें रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >