क्रिकेट इतिहास का ऐसा मैच जहां भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने की थी गेंदबाजी

यूं तो क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम को गेंदबाजों ने कई यादगार जीत दिलाई लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि भारतीय टीम को विपक्षी टीम ने विकेट के लिए तरासा दिया है.

यूं तो क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम को गेंदबाजों ने कई यादगार जीत दिलाई लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि भारतीय टीम को विपक्षी टीम ने विकेट के लिए तरासा दिया है. क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा ही घटना घटी. लेकिन इस मैच में विकेट लेने के लिए भारतीय टीम ने अपने सभी खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई. और टीम के कप्तान का ये हथकंडा कामयाब भी रहा. और इस मैच में पार्ट टाइम गेंदबाजों ने मिलकर 6 विकेट झटक लिए.

ये बात साल 2002 की है. उस वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी. टीम के कप्तान सौरव गांगली थे. ये सीरीज का चौथा मैच था. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की सोची. वीवीएस लक्ष्मण के 130 रन और उस के ऩए विकेट कीपर बल्लेबाज अजय रात्रा के शानदार 115 रनों की बदौलत भारत ने नौ विकेट के नुकसान पर 513 रन बनाए. राहुल द्रविड़ और वसीम जाफर ने भी शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली.

जबावी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और और उन्होंने 4 विकेट मात्र 196 रन के स्कोर पर गंवा दिए लेकिन कार्ल हूपर और शिव नारायण चंद्रपाल ने भारत को विकेट के लिए रहा. दोनों ने 136 रनों की पारी खेली, जबकि रिडले जैकब्स ने 118 रनों की पारी खेली.

जब कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हुआ तो सौरव गंगुली ने अपने सभी खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने को दे दिया. गांगुली का ये प्रयोग सफल भी रहा और उनके परत टाइम गेंदबाजों ने मिलकर 6 विकेट झटक लिए. हालांकि ये मैच ड्रॉ रहा. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 629 बनाई. अजय रात्रा इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >