आईपीएल से दूर रखने के लिये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मिला क्रिकेट बोर्ड से मालामाल ऑफर

सिडनी : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाडियों को आईपीएल से दूर रखने के लिये उन्हें लुभावने करार की पेशकश की है. ऐसा दावा एक रिपोर्ट में किया गया है. सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट हावर्ड ने ऐसे समय पर यह पेशकश की है जब […]

सिडनी : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाडियों को आईपीएल से दूर रखने के लिये उन्हें लुभावने करार की पेशकश की है. ऐसा दावा एक रिपोर्ट में किया गया है. सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट हावर्ड ने ऐसे समय पर यह पेशकश की है जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ की नये भुगतान करार को लेकर सीए से ठनी हुई है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाडियों को अप्रैल मई में तरोताजा रखना चाहता है जबकि आईपीएल उसी दौरान खेला जाता है. टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर, तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस इस पेशकश को लेकर उत्साहित नहीं है.

कुंबले टीम इंडिया के कोच रहेंगे या नहीं चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद फैसला

समझा जाता है कि सीए को खिलाडियों को इस करार पर राजी करने के लिये मोटा भुगतान करना होगा क्योंकि स्मिथ और वार्नर जैसे खिलाड़ी आईपीएल से सालाना 10 लाख डालर से ज्यादा कमाते हैं. वार्नर की सीए से रिटेनर फीस 20 लाख डालर है लेकिन आईपीएल में अगले तीन साल में ही वह एक करोड़ डालर कमा सकते हैं.

क्रिकेट में हैरतअंगेज वाकया : उखड़ा मिडिल स्टंप, बेल्स नहीं गिरा, बल्लेबाज आउट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >