सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी सचिन को जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट के ‘नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने आज अनोखे ढंग में क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर को उनके 43वें जन्मदिन पर बधाई दी. सहवाग ने अब से कुछ देर पहले एक फोटो ट्‌वीट किया है, जिसमें सहवाग और सचिन नजर आ रहे हैं. इस फोटो में दोनों प्लेन में बैठे हैं और सचिन तेंदुलकर सो […]

भारतीय क्रिकेट के ‘नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने आज अनोखे ढंग में क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर को उनके 43वें जन्मदिन पर बधाई दी. सहवाग ने अब से कुछ देर पहले एक फोटो ट्‌वीट किया है, जिसमें सहवाग और सचिन नजर आ रहे हैं. इस फोटो में दोनों प्लेन में बैठे हैं और सचिन तेंदुलकर सो रहे हैं. सहवाग ने ट्‌वीट किया है- एक दुर्लभ अवसर जब कोई भी अपराध कर सकता है, भगवान जी सो रहे हैं. एक ऐसा व्यक्ति जो भारत में समय को रोक सकता है.

गौरतलब है कि सचिन और सहवाग ने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेलीं और दोनों की जोड़ी शानदार थी. विश्व के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स की लिस्ट में इनकी जोड़ी को शामिल किया जाता है. इन दोनों ने भारत के लिए 93 पारियों में पारी की शुरुआत की. इन दोनों ने साथ में 12 सेंचुरी और हॉफ सेंचुरी बनायी . सहवाग सचिन को ‘भगवान जी’ कहकर प्रेम से बुलाते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >