सहवाग ने सौरव गांगुली को ये क्या बोल दिया……

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन इसके बाद भी उनका तेवर अब भी नहीं बदला है. वीरु पहले क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से धमाका करते थे तो अब वो सोशल मीडिया पर चौके और छक्के जमा रहे हैं. […]

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन इसके बाद भी उनका तेवर अब भी नहीं बदला है. वीरु पहले क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से धमाका करते थे तो अब वो सोशल मीडिया पर चौके और छक्के जमा रहे हैं. वीरु की लोकप्रियता में थोड़ी भी कमी नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें :वीरेंद्र सहवाग ने समझाया पति का मतलब

वीरेंद्र सहवाग इस समय आईपीएल में पंजाब की टीम के मेंटर हैं. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कमेंट्री भी करते हैं. उनकी कमेंट्री को लोग काफी पंसद भी कर रहे हैं. बहरहाल वीरु ने ट्वीट पर एक तसवीर शेयर की है जिसमें वो टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली के साथ नजर आ रहे हैं. वीरु ने उस तसवीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘दादा की खुशी में अपनी खुशी है. रोसोगुल्ला जैसी मीठी मुसकान’.

इसे भी पढ़ें :मौत आया मुरलीधरन ! सहवाग ने मुथैया मुरलीधरन को किया अनोखा बथर्ड विश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >