विराट ने अनुष्का से किया खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार, DP में लगायी तसवीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बैट्‌समैन विराट कोहली कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने प्रेम का खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने अपने संबंधों को और पुख्ता करने के लिए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में अनुष्का के साथ अपनी तसवीर को ‘प्रोफाइल पिक’ बना लिया है. यह एक […]

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बैट्‌समैन विराट कोहली कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने प्रेम का खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने अपने संबंधों को और पुख्ता करने के लिए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में अनुष्का के साथ अपनी तसवीर को ‘प्रोफाइल पिक’ बना लिया है. यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर है और इस तसवीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BQhiXVqgS0v/

विराट और अनुष्का के प्रेम संबंध पिछले कुछ वर्षों से चर्चा में हैं. विराट ने अपने संबंधों को स्वीकारा भी है, हालांकि अनुष्का इस बारे में बात करने से बचती हैं और कभी-कभी नाराज भी होती रहीं हैं. पिछले दिनों उनके ब्रेकअप की खबरें भी आयीं थीं, लेकिन विराट ने जबरदस्त तरीके से अपने रिश्ते को बचाया और जब लोग अनुष्का की निंदा कर रहे थे, तो विराट पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े थे. पिछले दिनों अनुष्का और विराट छुट्टियां मनाने उत्तराखंड भी गये थे और चोटिल विराट को देखने अनुष्का बेंगलुरू भी पहुंचीं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >