चोटिल विराट का हाल जानने बेंगलुरू पहुंचीं अनुष्का शर्मा, देखें video
बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक अपने चोट से उबर नहीं सके हैं, यही कारण है कि वे अभी तक आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाये हैं. पिछले दिनों उनका हाल जानने के लिए उनकी महिला मित्र अनुष्का शर्मा बंगलोर पहुंचीं. उनके वीडियो को विराट फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक अपने चोट से उबर नहीं सके हैं, यही कारण है कि वे अभी तक आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाये हैं. पिछले दिनों उनका हाल जानने के लिए उनकी महिला मित्र अनुष्का शर्मा बंगलोर पहुंचीं. उनके वीडियो को विराट फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हालांकि कोहली ने यह संकेत दिया है कि वे 14 अप्रैल के मैच से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा होंगे.
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध में हैं और अकसर उन्हें साथ देखा जाता है. पिछले दिनों दोनों उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने गये थे. महिला दिवस के दिन विराट कोहली अपनी मां और अनुष्का की तसवीर सोशल मीडिया में पोस्ट की थी और लिखा था- उनके जीवन की दो सशक्त महिलाएं.