जडेजा 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय बने
धर्मशाला : रविंद्र जडेजा ने आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी नाबाद 16 रन की पारी के दौरान 1000 टेस्ट रन और 100 विकेट का ‘डबल’ पूरा किया. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय क्रिकेटर हैं. जडेजा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिये 12 रन […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
धर्मशाला : रविंद्र जडेजा ने आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी नाबाद 16 रन की पारी के दौरान 1000 टेस्ट रन और 100 विकेट का ‘डबल’ पूरा किया. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय क्रिकेटर हैं.
जडेजा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिये 12 रन की जरुरत थी. अपना 30वां टेस्ट मैच खेल रहे सौराष्ट्र के इस ऑलराउंडर के नाम पर अब 1004 टेस्ट रन और 139 विकेट दर्ज हैं. वह वनडे (1888 रन और 151 विकेट) में इस तरह का डबल पहले ही पूरा कर चुके थे.
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाडियों की सूची इस प्रकार है.