श्रीसंत की याचिका पर बीसीसीआई को नोटिस

तिरुअनंतपुरम्‌ : केरल हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत की याचिका पर नोटिस भेजा है. इस मामले में अगली सुनवाई पांच मार्च को होनी है. गौरतलब है कि एस श्रीसंत ने हाईकोर्ट में आजीवन बैन लगाये जाने के खिलाफ याचिका दायर की है. जिसपर अब पांच मार्च को सुनवाई होनी है. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग […]

तिरुअनंतपुरम्‌ : केरल हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत की याचिका पर नोटिस भेजा है. इस मामले में अगली सुनवाई पांच मार्च को होनी है. गौरतलब है कि एस श्रीसंत ने हाईकोर्ट में आजीवन बैन लगाये जाने के खिलाफ याचिका दायर की है. जिसपर अब पांच मार्च को सुनवाई होनी है.

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में वर्ष 2013 में श्रीसंत की गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस का यह कहना था कि श्रीसंत ने अपना अपराध कुबूल किया है, हालांकि श्रीसंत ने हमेशा यह कहा कि वे दोषी नहीं है.
बावजूद इसके बीसीसीआई ने श्रीसंत पर लाइफ टाइम बैन लगा दिया, जबकि वर्ष 2015 में उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था. बीसीसीआई के इसी फैसले के खिलाफ श्रीसंत ने बैन हटाने की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >