‘तैमूर्’ के बाद अब इरफान पठान के बेटे के नाम पर विवाद
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज इरफान पठान हाल ही में पिता बने हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी. उनके ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें यह सलाह दे डाली की कृपया अपने बेटे का नाम याकूब या दाउद मत रख देना. इस ट्वीट के जवाब में इरफान ने कुछ ऐसी […]
‘तैमूर्’ के बाद अब इरफान पठान के बेटे के नाम पर विवाद
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज इरफान पठान हाल ही में पिता बने हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी. उनके ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें यह सलाह दे डाली की कृपया अपने बेटे का नाम याकूब या दाउद मत रख देना. इस ट्वीट के जवाब में इरफान ने कुछ ऐसी बात कह दी कि पूरा देश उनका दीवाना हो गया है.
इरफान ने ट्वीट किया, मेरे बेटे का नाम चाहे जो भी हो, लेकिन वह अपने पापा और बड़े पापा की तरह देश का नाम रौशन करेगा. हालांकि दूसरे ट्वीट में इरफान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम इमरान रखा है.
गौरतलब है कि इरफान खान 19 दिसंबर को पिता बने थे, उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है. पिता बनने के बाद इरफान बहुत खुश हैं. हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के जन्म के बाद उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन इरफान ने अपने बेटे के नाम को लेकर जो जवाब दिया, वह शानदार है और लोग उनके दीवाने हो गये हैं.