जडेजा के पिच पर दौड़ने से भारत को पांच पेनल्टी रन

इंदौर : भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन एक असमान्य घटना में रविंद्र जडेजा के पिच पर दौड़ने के कारण पांच पेनल्टी रन का सामना करना पड़ा. भारत ने 169 ओवर में पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद पारी घोषित की और यह घटना 168वें ओवर […]

इंदौर : भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन एक असमान्य घटना में रविंद्र जडेजा के पिच पर दौड़ने के कारण पांच पेनल्टी रन का सामना करना पड़ा. भारत ने 169 ओवर में पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद पारी घोषित की और यह घटना 168वें ओवर में हुई.

ट्रेंट बोल्ट का सामना करते हुए जडेजा गेंद खेलने के बाद रन लेने के लिए पिच के बीच में दौड़ने लगे जिसके बाद अंपायर ब्रूस आक्सेनफोर्ड ने उन्हें दूसरी चेतावनी देते हुए टीम को पांच पेनल्टी रन की सजा सुनाई. पेनल्टी के कारण न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की शुरुआत पांच रन से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >